{"_id":"6a26b517bfd5bd461f0083a5","slug":"three-day-fair-at-baba-siddha-temple-in-chail-from-14th-solan-news-c-176-1-ssml1040-171138-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चायल के बाबा सिद्ध मंदिर में तीन दिवसीय मेला 14 से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चायल के बाबा सिद्ध मंदिर में तीन दिवसीय मेला 14 से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का होगा आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल (सोलन)। क्षेत्र के बाबा सिद्ध मंदिर में 14 से 16 जून तक तीन दिवसीय मेले का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए कमेटी द्वारा जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं।
मेला कमेटी के प्रधान पंकज ठाकुर ने बताया कि मेले का शुभारंभ 14 जून को सिद्ध मंदिर परिसर में ध्वजारोहण के साथ किया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं के लिए धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इनमें बाबा सिद्ध की विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और अन्य धार्मिक अनुष्ठान शामिल रहेंगे, जो भक्तों को आध्यात्मिक शांति प्रदान करेंगे।
धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ, यह मेला सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी एक प्रमुख केंद्र रहेगा। स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ प्रदेश के प्रसिद्ध पहाड़ी गायक मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेंगे। इसके अतिरिक्त सांस्कृतिक झांकियां और लोक संस्कृति से जुड़े कार्यक्रम भी होंगे।
विज्ञापन
Trending Videos