{"_id":"6a26d0368bc4f199100ab1c7","slug":"two-arrested-with-648-grams-of-chitta-in-baddi-solan-news-c-176-1-ssml1040-171140-2026-06-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बद्दी ने 6.48 ग्राम चिट्टे सहित दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बद्दी ने 6.48 ग्राम चिट्टे सहित दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
किराए के कमरे में दी दबिश, तराजू और नकदी भी बरामद
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए धर्मकांटा चौक के समीप एक किराए के कमरे से दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 6.48 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया है। इसके साथ ही एक इलेक्ट्रॉनिक पॉकेट स्केल (तराजू) और नकदी भी जब्त की गई है। प्रारंभिक जांच में दोनों आरोपी नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में बताए जा रहे हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार धर्मकांटा चौक के पास स्थित एक किराए के कमरे में अवैध नशीले पदार्थों का कारोबार किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस थाना बद्दी की टीम ने तत्काल मौके पर दबिश दी और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस को एक पर्स मिला, जिसके भीतर रखे पारदर्शी लिफाफे से 6.48 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके से एक इलेक्ट्रॉनिक पॉकेट स्केल और नकदी भी अपने कब्जे में ली।
इस मामले में पुलिस ने अमरदीप धीमान निवासी गांव चक्का, डाकघर कढुआणा, तहसील बद्दी, जिला सोलन तथा लवली निवासी रिवालसर, जिला मंडी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था तथा इसकी आपूर्ति किन लोगों को की जानी थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 6.48 ग्राम चिट्टा, एक इलेक्ट्रॉनिक पॉकेट स्केल और नकदी बरामद की है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
अशोक वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, बद्दी

Trending Videos