फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   awareness camp in college

Solan News: विद्यार्थियों को टैली व फूड एंड बेवरेज कोर्स की दी जानकारी

Fri, 31 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
दाड़लाघाट (सोलन)। राजकीय महाविद्यालय दाड़लाघाट में विद्यार्थियों के लिए रोजगार और कौशल विकास संबंधी जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के तत्वावधान में आईटीआई अंबुजा फाउंडेशन के सहयोग से हुआ। विद्यार्थियों को स्विंग मशीन ऑपरेटर, टैली ट्रेनी, जनरल ड्यूटी असिस्टेंट, फूड एंड बेवरेज, सॉफ्ट स्किल ट्रेनिंग और इंग्लिश स्पीकिंग जैसे विभिन्न कौशल-आधारित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी गई। महाविद्यालय में फूड एंड बेवरेज तथा टैली कोर्स कराए जा रहे हैं। इच्छुक विद्यार्थी अपनी स्नातक की पढ़ाई के साथ इन प्रशिक्षण कार्यक्रमों में भाग ले सकते हैं। कॅरिअर काउंसिलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी जय प्रकाश शर्मा ने कार्यक्रम के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी कौशल विकसित करने के लिए प्रेरित करते हैं। इससे विद्यार्थी बदलती औद्योगिक आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार कर पाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed