{"_id":"6a844b63822cbf4b230ead24","slug":"awareness-camp-in-university-solan-news-c-176-1-ssml1041-176699-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नौणी विवि में 600 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नौणी विवि में 600 विद्यार्थियों ने लिया नशामुक्त जीवन का संकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नौणी विवि में ब्रह्माकुमारी संस्था की ओर से चलाए जा रहे नशा मुक्ति जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में लगभग 600 विद्यार्थियों ने नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया। प्रथम सत्र में विश्वविद्यालय के विभिन्न हॉस्टलों से लगभग 350 छात्राओं ने भाग लिया। वहीं दूसरे सत्र में वरिष्ठ कक्षाओं के करीब 250 छात्र शामिल हुए। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रखकर स्वस्थ, अनुशासित, सकारात्मक और उद्देश्यपूर्ण जीवनशैली की ओर प्रेरित करना रहा। बहन कल्पना ने विद्यार्थियों के लिए राजयोग ध्यान सत्र संचालित किए। उन्होंने कहा कि आत्म-अनुशासन, आंतरिक शक्ति और सकारात्मक सोच के जरिए ही युवा साथियों के दबाव और हानिकारक आदतों का मुकाबला कर सकते हैं। इसके बाद बहन कल्पना ने सभी विद्यार्थियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। विद्यार्थियों ने न केवल स्वयं नशे से दूर रहने, बल्कि अपने परिजनों, मित्रों और समाज को भी इस दिशा में जागरूक करने का वादा किया।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरमिंदर सिंह बवेजा ने ब्रह्माकुमारीज की इस पहल की सराहना की और कहा कि विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण और सामाजिक जागरूकता के लिए भविष्य में भी ऐसे आयोजन किए जाएंगे।