सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Arki's Bhanavi got second place in the poster making competition.

Solan News: पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अर्की की भानवी ने पाया दूसरा स्थान

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Apr 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
Arki's Bhanavi got second place in the poster making competition.
अग्निशमन सेवा सप्ताह के अंतर्गत आयोजित पोस्टर प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त करने वाली छात
विज्ञापन
अग्निशमन सेवा सप्ताह पर विभिन्न स्कूलों में हुईं प्रतियोगिताएं
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
अर्की (सोलन)। अग्निशमन सेवा सप्ताह के तहत आयोजित पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की की छात्रा भानवी शर्मा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अग्निशमन निदेशालय शिमला के निर्देशानुसार अग्निशमन चौकी अर्की की ओर उपमंडल अर्की के विभिन्न विद्यालयों में अग्निशमन सेवा सप्ताह मनाया गया। इस अवसर पर सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और अग्नि सुरक्षा के प्रति जागरूक समाज अग्नि सुरक्षा के लिए मिलकर विषय पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में क्षेत्र के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें ब्लू स्टार पब्लिक स्कूल अर्की, हिमाचल एकेडमिक स्कूल बांवा, डीसीएम पब्लिक स्कूल बांवा, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालक) अर्की, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय (बालिका) अर्की और लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की शामिल रहे। प्रतियोगिता में लक्ष्य पब्लिक स्कूल की छात्रा भानवी शर्मा ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान हासिल किया। अग्निशमन चौकी प्रभारी अशोक कुमार धीमान ने उन्हें पारितोषिक देकर सम्मानित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्य वीना गुप्ता, अध्यापिका वीना पंवर एवं निशा देवी ने छात्रा को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed