{"_id":"69e910df2738cea3040608e8","slug":"children-took-out-a-rally-and-gave-the-message-of-environmental-protection-solan-news-c-176-1-ssml1044-167814-2026-04-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: रैली निकालकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: रैली निकालकर बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
विज्ञापन
बद्दी स्कूल में पृथ्वी दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता में भाग लेने वाले छात्र प्रधानाचार्य के साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बीबीएन के स्कूलों में पृथ्वी दिवस पर आयोजित हुईं प्रतियाेगिताएं, बच्चों ने चित्रकला व भाषण से दिखाई प्रतिभा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी नालागढ़ (सोलन)। बीबीएन के स्कूलों में पृथ्वी दिवस मनाया गया। इसमें पर्यावरण संरक्षण का संदेश देने के लिए विभिन्न गतिविधियां के साथ प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। इसके तहत पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बद्दी में प्रधानाचार्य राम लाल ने विद्यार्थियों को पर्यावरण के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें 50 विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अंशु प्रिया, द्वितीय स्थान पारुल तथा तृतीय स्थान निधि ने प्राप्त किया। वही झिड़ीवाला स्थित आर्यन पब्लिक वरिष्ठ माध्यमिक पब्लिक स्कूल झिड़ीवाला में पृथ्वी दिवस पर बच्चों ने भाषण व कला के माध्यम से धरती को बचाने पर बल दिया। स्कूल के प्रबंध निर्देशक जरनैल सिंह चंदेल ने बताया कि धरती को बचाने और साफ रखना ही सबसे बड़ी चुनौती है। प्लास्टिक मुक्त धरती हम सब का उद्देश्य होना चाहिए। हम सभी को ज्यादा वृक्ष लगाने चाहिए। मोटर वाहनों की जगह पैदल यात्रा या साइकिल को प्राथमिकता देनी चाहिए। इस अवसर पर एनएसएस स्वयंसेवियों ने रैली निकली। यह रैली स्कूल से झिड़ीवाला गुरुद्वारा तक पहुंची। एनएसएस स्वयंसेवियों ने धरती बचेगी, तभी तो हमारा कल सजेगा जैसे नारे लगाए।
अल्पाइन स्कूल के छोटे बच्चों ने पहने हरे रंग के कपड़े
नालागढ़(सोलन)। अल्पाइन पब्लिक स्कूल में पृथ्वी दिवस पर विद्यालय परिसर रंग-बिरंगी गतिविधियों का आयोजन किया गया। सभी कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपनी आयु के अनुरूप गतिविधियों में भाग लिया। नर्सरी कक्षा के बच्चों ने ग्रीन डे मनाते हुए हरे रंग के कपड़े धारण कर पौधों व प्रकृति के महत्व का संदेश दिया। एलकेजी के बच्चों ने रंग-बिरंगी पेंटिंग के माध्यम से अपनी प्रतिभा दिखाई, जबकि यूकेजी के विद्यार्थियों ने पृथ्वी विषय पर सुंदर पेपर क्राफ्ट तैयार किए। कक्षा पहली के विद्यार्थियों ने फिंगर पेंटिंग, कक्षा दूसरी के छात्रों ने पत्तियों से आकर्षक कोलाज बनाए, कक्षा 3 से 5 के विद्यार्थियों ने बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट गतिविधि के तहत बेकार वस्तुओं से उपयोगी एवं आकर्षक सामग्री तैयार की। स्कूल निदेशक प्रेम जोशी ने विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को बधाई दी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X