सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   67 people benefited from the health check-up camp in Nangal.

Solan News: नंगल में स्वास्थ्य जांच शिविर का 67 लोगों ने उठाया लाभ

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 22 Apr 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
67 people benefited from the health check-up camp in Nangal.
नालागढ़ के वर्धमान कंपनी में लगाए शिविर में आयुष विभाग व कंपनी के पदाधिकारी –स्रोत- विभाग।
विज्ञापन
आयुष विभाग ने किया निशुल्क शिविर का आयोजन
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आयुष विभाग नंगल ने वर्धमान पॉलीटेक्स लिमिटेड कंपनी में स्वस्थ जीवन शैली पर जागरूकता कार्यक्रम और मेडिकल कैंप का आयोजन किया। इस दौरान मधुमेह, बीपी और अन्य स्वास्थ्य जांच की गई और रोगियों को मुफ्त दवाएं वितरित की गईं। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही चिकित्सा अधिकारी डॉ. नीतू ठाकुर ने 67 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। उन्होंने बताया कि इस पहल का उद्देश्य क्षेत्र में लोगों को स्वस्थ जीवन और संतुलित खान-पान के प्रति जागरूक करना है। मेडिकल कैंप में उपस्थित लोगों को नियमित स्वास्थ्य जांच, अच्छे खान-पान और जीवनशैली सुधार के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। योगा गाइड अजैब सिंह ने योगाभ्यास जैसे सर्वांगासन, धनुरासन, मकरासन, वज्रासन, अनुलोम-विलोम और शीर्षासन करवाकर लोगों को योग के लाभ बताए। कार्यक्रम में आयुष विभाग के फार्मासिस्ट अधिकारी निशा, दीवान चंद, जीएम अमित पांडे, एचआर हेड पी. लोंगिया, बिजेंद्र सिंह, नवजोत कौर राणा समेत अन्य कर्मचारी भी उपस्थित रहे। इस पहल का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना और लोगों को बेहतर जीवन जीने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed