{"_id":"69f793741656ec52470bc4ae","slug":"chakka-road-turns-into-a-pond-due-to-rain-people-warn-of-agitation-solan-news-c-176-1-ssml1044-168580-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बारिश में चक्का सड़क बनी तालाब, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बारिश में चक्का सड़क बनी तालाब, लोगों ने दी आंदोलन की चेतावनी
विज्ञापन
बद्दी के चक्का रोड़ पर ड्रेनेज न होने के बाद सड़क पर जमा हुआ पानी- संवाद
विज्ञापन
बद्दी नगर निगम के वार्ड-8 में सड़क पर ड्रेनेज व्यवस्था न होने से फैला कीचड़
भाजपा एससी मोर्चा ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के चक्का मार्ग पर ड्रेनेज व्यवस्था न होने से स्थानीय लोगों का जीना मुहाल हो गया है। बारिश का पानी सड़क पर जमा होने से मार्ग की स्थिति बद से बदतर हो गई है, जिससे न केवल यातायात प्रभावित हो रहा है बल्कि पैदल चलने वाले राहगीरों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासियों और दून भाजपा एससी मोर्चा ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो वे आंदोलन के लिए मजबूर होंगे। नगर निगम वार्ड नंबर 8 के तहत आने वाले इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। पानी की निकासी न होने के कारण यहां कीचड़ फैल गया है, जो स्कूली बच्चों और बुजुर्गों के लिए दुर्घटना का सबब बना हुआ है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यहां सफाई व्यवस्था का कोई नामोनिशान नहीं है। नालियों के अभाव में गंदा पानी सड़क पर ही जमा रहता है, जिससे क्षेत्र में बीमारियों के फैलने का खतरा भी बढ़ गया है।
गुग्गामाड़ी आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी
दून भाजपा एससी मोर्चा के मंडल अध्यक्ष राज संधू ने कहा कि इस मार्ग के पास ही प्रसिद्ध गुग्गामाड़ी स्थल है, जहां श्रद्धालुओं का तांता लगा रहता है। ड्रेनेज न होने से सारा पानी मुख्य सड़क पर एकत्रित हो रहा है। उन्होंने नगर निगम से मांग की है कि सड़क की तुरंत मरम्मत कराई जाए। जल निकासी के लिए स्थायी ड्रेनेज बनाई जाए। सफाई व्यवस्था नियमित की जाए और लापरवाह अधिकारियों की जवाबदेही तय हो।
चक्कां मार्ग पर पेवर ब्लॉक लगाने का चल रहा काम
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर निगम के अधिशासी अभियंता सुमित आजाद ने बताया कि विभाग इस समस्या से अवगत है। उन्होंने कहा कि चक्का मार्ग पर पेवर ब्लॉक लगाने के साथ-साथ ड्रेनेज का निर्माण कार्य प्रगति पर है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा, जिससे लोगों को स्थायी राहत मिलेगी।
Trending Videos