{"_id":"6acf8d551306f2234a03d619","slug":"cultural-news-solan-solan-news-c-176-1-sln1016-181773-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: भजनों पर झूमकर महिलाओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: भजनों पर झूमकर महिलाओं ने की मां कूष्मांडा की पूजा-अर्चना
विज्ञापन
सोलन। जिलेभर के मंदिरों में चौथे नवरात्र पर महिलाओं ने भजन कीर्तन पर झूमकर माता कूष्मांडा की पूजा-अर्चना की। मंदिरों के बाहर मुख्य द्वार तक श्रद्धालु हाथों में प्रसाद लेकर दर्शन के लिए अपनी बारी का इंतजार करते रहे। शहर के शूलिनी माता मंदिर, गंज बाजार स्थित दुर्गा माता मंदिर और मालरोड स्थित दुर्गा माता मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। कुछ श्रद्धालुओं ने माता को चुनरी, फल और फूल प्रसाद में चढ़ाए तो कुछ श्रद्धालुओं ने अपने घरों में बना हलवा, पूरी और चने का भोग माता को लगाया। कई श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में कंजक पूजन कर आर्शीवाद प्राप्त किया। वहीं शूलिनी माता मंदिर में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। मंदिर परिसर माता के जयकारों से गूंज उठा। मंदिर में सुरक्षा को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए गए है। सीसीटी कैमराें से नजर रखी जा रही है।
पांचवेें नवरात्र पर वीरवार को मां स्कंदमाता की पूजा-अर्चना की जाएगी। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां स्कंदमाता की उपासना से साधक को मृत्यु लोक में ही परम शांति तथा सुख मिलता है और वह विशुद्ध चैतन्य स्वरूप की ओर बढ़ता है। केले का भोग लगाना चाहिए। इससे परिवार में सुख-शांति आती है। मां की उपासना से असाध्य रोगों का निवारण होता है और गृहक्लेश से मुक्ति मिलती है। बुद्धि-बल में वृद्धि के लिए मां को मंत्रों के साथ इलायची चढ़ाएं और किसी कन्या को कोई भी आभूषण भेंट करें।