{"_id":"6acf8c024f013abd0a04bfcc","slug":"sampling-in-shops-solan-news-c-176-1-sln1013-181757-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मिठाई समेत किराना की दुकानों से भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मिठाई समेत किराना की दुकानों से भरे खाद्य पदार्थों के सैंपल
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने कुनिहार में दुकानों का किया निरीक्षण
दूध, तिरंगा लड्डू, शक्करपारे समेत मैगी और घी के भी भरे सैंपल
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। खाद्य सुरक्षा विभाग की ओर से अब त्योहारी सीजन में मिठाइयों व अन्य खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग को देखते हुए जांच को तेज कर दिया गया है। अब मिठाइयों समेत किराना की दुकानों से भी खाद्य पदार्थों के सैंपलों को भरना शुरू कर दिया है। विभाग की टीम ने बुधवार को कुनिहार बाजार की दुकानों का औचक निरीक्षण किया।
इस दौरान खाद्य पदार्थों की दुकानों से दूध, तिरंगा लड्डू, घी, रसगुल्ला और शक्करपारे के सैंपल भरे। इसके अलावा किराना की दुकानों से मैगी, दूध पाउडर, घी और गुड़ पाउडर के सैंपल लिए गए। सभी सैंपलों को विभाग की ओर से अब कंडाघाट स्थित लैब में जांच के लिए भेज दिया गया है। विभाग की ओर से त्योहारी सीजन में लिए गए सैंपल की रिपोर्ट भी अब सामने आने लगी है। इसमें कई सैंपल फेल भी पाए गए हैं। ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर निगरानी को बढ़ाने के लिए विभाग की ओर से अधिक से अधिक सैंपल लेने की कोशिश की जा रही है। वहीं सैंपल की रिपोर्ट में यदि खराबी पाई गई, तो विभाग की ओर से संबंधित कारोबारियों को एक माह के अंदर कारण बनाने का नोटिस जारी किया जाएगा। इसमें कारोबारी सैंपल की दोबारा से जांच की मांग भी कर सकेंगे। एक माह के बाद सैंपल की रिपोर्ट कोर्ट में पेश की जाएगी। वहीं कोर्ट के आदेशाें के अनुसार ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
कोट
विभाग की ओर से त्योहारी सीजन में अब खाद्य पदार्थों की जांच को बढ़ा दिया गया है। सैंपल लेने के साथ विभाग समय पर ही जांच के लिए फूड टेस्टिंग वैन को भेज रहा है। इससे समय पर खाद्य पदार्थों की जांच हो रही है। विभाग कोशिश कर रहा है कि लोगों तक मिलावटी खाद्य पदार्थ न पहुंचे।
विज्ञापन
- वरिंद्रा चौहान, सहायक आयुक्त, खाद्य सुरक्षा विभाग सोलन