{"_id":"6acf8c8cb6224f566008a6b9","slug":"deadbody-found-in-solan-solan-news-c-176-1-ssml1044-181766-2026-10-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: गुरुकुंड में मिले शव की हुई शिनाख्त, घर से दवा लेने निकली थी महिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: गुरुकुंड में मिले शव की हुई शिनाख्त, घर से दवा लेने निकली थी महिला
विज्ञापन
पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। रामशहर के गुरुकुंड में मिले महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। रिया गांव की विमला देवी घर से नालागढ़ दवाई लेने गई थी और वापस नहीं लौटी। महिला के बेटे कर्मचंद ने मां के लापता होने की रामशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस टीम ने महिला की तलाश में जुटी हुई थी। इसी दौरान पुलिस ने नालागढ़-रामशहर मार्ग पर गुरुकुंड के पास खड्ड से महिला का शव बरामद किया। बुधवार को नालागढ़ अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। मृत्यु के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा। एसपी विनोद धीमान ने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उसमें महिला की मौत के असल कारणों का पता चला सकेगा।