फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   parking news solan

Solan News: अवैध पार्किंग वसूली पर मेयर और कमिश्नर ने किया औचक निरीक्षण

Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
पार्किंग ठेकेदार का रिकॉर्ड किया जब्त, जांच कमेटी की गठित
विज्ञापन

संयुक्त आयुक्त करेंगे जांच, अवैध वसूली पाई गई तो होगी कार्रवाई
सिटी पुलिस चौकी के सामने है नगर निगम की यलो लाइन पार्किंग
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। शहर के वार्ड-पांच में सिटी पुलिस चौकी के सामने रेस्ट हाउस स्थित पार्किंग में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली और नियमों की अनदेखी की शिकायतों पर नगर निगम महापौर सुषमा शर्मा और नगर निगम आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। संबंधित वार्ड पार्षद के साथ किए गए इस निरीक्षण में महापौर ने पार्किंग से संबंधित पूरा रिकॉर्ड सीज कर दिया गया। साथ मामले में जांच बिठा दी है। संयुक्त आयुक्त की अध्यक्षता में इसके लिए कमेटी बनाई है जो 15 दिनों में अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।
नगर निगम को शिकायत मिली थी कि पार्किंग में निर्धारित शुल्क से अधिक वसूली की जा रही है। साथ ही पार्किंग शुल्क की निर्धारित दरों का बोर्ड न लगाने और टेंडर की शर्तों का पालन न करने की शिकायतें भी मिली थीं। इन्हीं शिकायतों की जांच के लिए निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पार्किंग से संबंधित सभी रिकॉर्ड को सुरक्षित रखने के लिए सीज किया गया है। साथ ही संयुक्त आयुक्त चेतन चौहान की अध्यक्षता में कमेटी गठित की गई जो मामले की विस्तृत जांच करेगी। वहीं नगर निगम आयुक्त डॉ. राजदीप सिंह ने स्पष्ट किया है कि सभी पार्किंग संचालकों को निर्धारित पार्किंग शुल्क की सूची लगानी होगी। उल्लंघन करने वालों पर संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान एसडीओ ई अल्पना ठाकुर भी मौके पर मौजूद रहीं।
विज्ञापन


इनसेट
मालरोड स्थित चिल्ड्रन पार्क का किया निरीक्षण
मालरोड स्थित चिल्ड्रन पार्क का महापौर सुषमा शर्मा व नगर निगम आयुक्त डाॅ. राजदीप सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान पार्क में झूलों, बेंचों और दीवारों की स्थिति को जांचा। महापौर सुषमा शर्मा ने कहा कि जल्द ही पार्क का कायाकल्प होगा, इसको लेकर जल्द प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। वहीं पार्क में किसी तरह की अवैध गतिविधियां न हो उसके लिए दो सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed