{"_id":"69f793d3ab1b0b3dc3076738","slug":"demand-for-expansion-of-bus-stand-in-chail-intensifies-passengers-are-troubled-due-to-small-premises-solan-news-c-176-1-ssml1041-168615-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चायल में बस अड्डे के विस्तार की मांग तेज, छोटे परिसर के कारण यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चायल में बस अड्डे के विस्तार की मांग तेज, छोटे परिसर के कारण यात्री परेशान
विज्ञापन
विज्ञापन
बसों की बढ़ती संख्या के सामने बौना पड़ा बस अड्डा,जाम और पार्किंग की समस्या से जूझ रहे लोग
संवाद न्यूज एजेंसी
चायल(सोलन)। पर्यटन स्थल चायल में बुनियादी सुविधाओं के अभाव ने स्थानीय लोगों और पर्यटकों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। यहां लंबे समय से बस अड्डे के विस्तारीकरण की मांग उठाई जा रही है। स्थानीय निवासियों और यात्रियों का कहना है कि वर्तमान बस अड्डा वर्तमान जरूरतों के हिसाब से काफी छोटा है, जिससे आवाजाही में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी के अनुसार समय के साथ चायल में बसों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है, लेकिन बस अड्डे का बुनियादी ढांचा वर्षों पुराने ढांचे पर ही सीमित है। जगह की कमी के कारण चालकों को बसें खड़ी करने में परेशानी होती है, जिसका सीधा असर शहर की यातायात व्यवस्था पर पड़ता है। अकसर बसों के खड़े होने के कारण मुख्य मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल होने के नाते चायल में हर साल लाखों की संख्या में पर्यटक अपनी गाड़ियों और बसों से पहुंचते हैं। बस अड्डे में पर्याप्त स्थान न होने के कारण पर्यटकों के वाहनों को मजबूरन सड़क किनारे खड़ा करना पड़ता है। इससे न केवल सड़क संकरी हो जाती है, बल्कि जाम जैसी स्थिति पैदा होने से पर्यटकों का अनुभव भी खराब होता है।
सरकार और प्रशासन से विस्तार की मांग
स्थानीय निवासी प्रदीप शर्मा, राजेश कुमार, सुरेश कुमार, अनिल कुमार सहित आसपास के सैकड़ों ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि चायल बस अड्डे का जल्द से जल्द विस्तारीकरण किया जाए। ग्रामीणों का कहना है कि यदि बस अड्डे का विस्तार होता है, तो इससे न केवल स्थानीय लोगों को सुविधा होगी, बल्कि पर्यटन व्यवसाय को भी बढ़ावा मिलेगा और यातायात व्यवस्था सुचारू रूप से चल सकेगी।
Trending Videos