{"_id":"69ceb501cd65f94c3d02b67e","slug":"demand-raised-to-make-np-kunihar-a-gram-panchayat-solan-news-c-176-1-ssml1040-166399-2026-04-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नपं कुनिहार को ग्राम पंचायत बनाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नपं कुनिहार को ग्राम पंचायत बनाने की उठाई मांग
विज्ञापन
विज्ञापन
कुनिहार (सोलन)। कुनिहार विकास सभा के बाद अब कोठी विकास सभा ने भी सरकार से आग्रह किया है कि जल्द से जल्द नगर पंचायत कुनिहार को डिनोटिफाई कर पुन: ग्राम पंचायत घोषित किया जाए। सभा के पदाधिकारियों ने बताया कि नगर पंचायत कंडाघाट को डिनोटिफाई कर पुनः ग्रामीण क्षेत्र घोषित किए जाने के बाद कुनिहार क्षेत्र में भी उम्मीद की किरण जगी है।
क्षेत्रवासियों ने अब यह मांग उठाई है कि कुनिहार नगर पंचायत भी इसी प्रक्रिया के तहत पुनः ग्राम पंचायत घोषित की जाए। कोठी विकास सभा के महासचिव ई. रत्न तनवर ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि कुनिहार नगर पंचायत की अधिसूचना तत्काल प्रभाव से निरस्त की जाए। उन्होंने कहा कि कुनिहार की भौगोलिक परिस्थितियां पूरी तरह ग्रामीण हैं, यहां की अधिकांश आबादी कृषि, बागवानी और पशुपालन पर निर्भर है और कोई बड़ा वाणिज्यिक या औद्योगिक संस्थान नहीं है। संवाद
Trending Videos