{"_id":"6a7c73100b2b2af7360d9dfd","slug":"demand-raised-to-provide-health-facilities-to-bpl-families-solan-news-c-176-1-ssml1040-176327-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: बीपीएल परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: बीपीएल परिवारों को स्वास्थ्य सुविधाएं देने की उठाई मांग
Wed, 12 Aug 2026 11:47 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
धर्मपुर में बीपीएस परिवारों से सीधा संवाद करते उपायुकत सोलन मनमोहन शर्मा। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धर्मपुर में 40 बीपीएल परिवारों से उपायुक्त ने किया सीधा संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। उपायुक्त मनमोहन शर्मा ने धर्मपुर विकास खंड कार्यालय सभागार में 40 चयनित बीपीएल परिवारों से सीधा संवाद किया। यह संवाद अपना परिवार सुखी परिवार योजना के तहत आयोजित किया गया। इस दौरान बीपीएल परिवारों ने स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग प्रमुखता से उठाई।
उपायुक्त ने बीपीएल परिवारों को तुरंत इलाज के लिए रेडक्रॉस सोसाइटी से राशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि जिन परिवारों के पास घर नहीं है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सुविधा दी जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालय का निर्माण भी करवाया जाएगा। मनमोहन शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार ने बीपीएल चयन के लिए आठ चरण बनाए थे। इन चरणों में सफल रहे परिवारों को सरकार से सीधा लाभ मिलेगा। इसमें सहायता राशि, भूमि और मकान बनाने के लिए धनराशि शामिल है। बीपीएल परिवारों को विशेष सहायता भी प्रदान की जाएगी। विकास खंड धर्मपुर के एसईडीपीओ राम स्वरूप ने भी परिवारों से संवाद किया।
उपायुक्त ने उपस्थित बीपीएल परिवारों की समस्याएं सुनीं और उनका निपटारा भी किया। इस दौरान परिवारों द्वारा दिए गए समस्या पत्रों को एकत्रित किए गए। एसईडीपीओ राम स्वरूप ने बताया कि पंचायत सचिवों को भी बीपीएल परिवारों की समस्याओं के बारे में जानकारी हासिल करने के निर्देश दिए गए हैं। यह कदम जमीनी स्तर पर समस्याओं को समझने और उनके समाधान में मदद करेगा।