{"_id":"6a7c7d86421411317904dd4c","slug":"bright-sunshine-returned-to-the-district-after-a-week-temperatures-rose-by-up-to-eight-degrees-solan-news-c-176-1-ssml1040-176351-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: जिले में एक सप्ताह बाद खिली तेज धूप, आठ डिग्री तक बढ़ा तापमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: जिले में एक सप्ताह बाद खिली तेज धूप, आठ डिग्री तक बढ़ा तापमान
Wed, 12 Aug 2026 11:33 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
मौसम खुलने के बाद बुधवार को सोलन शहर में खिली धूप। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर में लौटी चहल-पहल, दिनभर रही लोगों की आवाजाही
किसानों बागवानों ने किया खेतों खेतों में काम, फसलों को फायदा
विभाग ने 13 व 14 अगस्त को फिर दी है बारिश की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। एक सप्ताह तक लगातार बारिश और बादलों की लुकाछुपी के बाद, जिले में आखिरकार बुधवार को तेज धूप खिली। इस अचानक आए बदलाव ने तापमान में लगभग आठ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे लोगों को गर्मी का अहसास होने लगा है। धूप खिलने के साथ ही शहर में एक बार फिर चहल-पहल लौट आई है और दिनभर लोगों की आवाजाही देखी जा रही है। हालांकि, मौसम विभाग ने राहत के साथ ही एक बार फिर बारिश की चेतावनी भी जारी कर दी है।
पिछले कई दिनों से जिले का मौसम काफी खराब था। लगातार हो रही बारिश ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया था। बारिश होने से बाजारों में भी भीड़ कम हो गई थी। । इस दौरान तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी, जिससे ठंडक का एहसास हो रहा था।
लेकिन, पिछले कुछ दिनों से मौसम में आए अप्रत्याशित बदलाव ने लोगों को थोड़ी राहत दी है। तेज धूप निकलने से तापमान में अचानक आठ डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हुई है। मंगलवार को जहां दिन का तापमान 23 डिग्री था वह बुधवार को बढ़कर 31 डिग्री तक पहुंच गया। दिन के समय अब गर्मी का अहसास होने लगा है और शाम को भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
विज्ञापन
इनसेट
किसान बागवानों को राहत
धूप खिलने से जहां आम लोगों को राहत मिली, वहीं किसान बागवानों को भी इससे काफी फायदा हुआ है। लगातार बारिश व धुंध के कारण फसलों को नुकसान होने लगा था। न तो किसान बागवान दवाओं को छिड़काव कर पा रहे थे और न ही खाद डाल पा रहे थे। मगर बुधवार को मौसम खुलते ही किसान बागवानों ने खेतों का रुख किया और फसलों पर जरूरी दवाओं का छिड़काव किया और खाद भी डाली। वहीं धूप खिलने से फसलों में भी जान पड़ गई है।
इनसेट
आज व कल बारिश की संभावना
जहां एक ओर तेज धूप ने लोगों को राहत दी है, वहीं मौसम विभाग ने एक बार फिर बारिश की चेतावनी जारी कर चिंता बढ़ा दी है। नौणी मौसम विभाग के विशेषज्ञों के अनुसार, 13 और 14 अगस्त को जिले के कुछ स्थानों पर फिर से बारिश होने की संभावना है। उन्होंने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।