{"_id":"6a7c65870b2b2af7360d9de8","slug":"meeting-between-washing-powder-factory-and-workers-remains-inconclusive-solan-news-c-176-1-ssml1044-176305-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: वॉशिंग पाउडर फैक्ट्री और व कामगारों की बैठक बेनतीजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: वॉशिंग पाउडर फैक्ट्री और व कामगारों की बैठक बेनतीजा
Wed, 12 Aug 2026 11:50 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 12 Aug 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
बद्दी में श्रम अधिकारी के कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए कामगार-संवाद।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बर्खास्त प्रबंधक को बैठक में भेजने पर कामगारों ने जताई आपत्ति
अब 18 को होगी बैठक, प्रबंधक बोले अन्य फैक्टी के लिए करते थे जाॅब वर्क
संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। काठा औद्योगिक क्षेत्र में एक वॉशिंग पाउडर बनाने वाली फैक्ट्री के कामगारों और प्रबंधकों के बीच समझौता वार्ता बेनतीजा रही। कामगारों का दावा है कि श्रम विभाग के कार्यालय में हुई इस बैठक में फैक्ट्री की ओर से एक बर्खास्त प्रबंधक और अधिवक्ता शामिल हुए। श्रम निरीक्षक अमित ठाकुर ने फैक्ट्री को जिम्मेदार अधिकारी भेजने का निर्देश दिया है।
कामगारों की ओर से नीरज, सतीश, नरदेव, राकेश कुमार, लक्की, विजय और प्रदीप ने भाग लिया। कामगारों का आरोप है कि उन्हें 6 अगस्त से बिना किसी पूर्व सूचना के हटा दिया गया है। उन्हें नोटिस पे, पीएफ और बोनस भी नहीं मिला है। कामगारों ने फैक्ट्री के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने मांग की कि फैक्ट्री के जवाब देने में लगे समय की दिहाड़ी दी जाए। कामगार अभी भी फैक्ट्री के गेट पर बैठे हैं और फैक्ट्री शुरू होने पर उन्हें प्राथमिकता दी जाए।
वहीं फैक्ट्री के अधिवक्ता ने बताया कि उनकी फैक्ट्री एक बड़ी फैक्ट्री के लिए जॉब वर्क करती थी। उस बड़ी कंपनी ने काम बंद कर दिया है, जिससे उन्हें मजबूरन काम बंद करना पड़ा। अधिवक्ता ने यह भी कहा कि मजदूरों का वेतन उनके खातों में डाल दिया गया है। कामगारों ने कहा कि उन्हें बिना सूचना के हटाया गया और उनके पीएफ व बोनस का भुगतान नहीं हुआ है। उन्होंने 6 अगस्त से लेकर अब तक की दिहाड़ी की भी मांग की।
विज्ञापन
उधर, श्रम निरीक्षक अमित ठाकुर ने बैठक में फैक्ट्री के पूर्व प्रबंधक की उपस्थिति पर आपत्ति जताई। उन्होंने कहा कि बर्खास्त व्यक्ति से बात करने का कोई औचित्य नहीं है। श्रम अधिकारी ने फैक्ट्री के अधिवक्ता से जिम्मेदार अधिकारी को अगली बैठक में भेजने को कहा। कामगारों की समस्याओं का समाधान तभी संभव होगा। अगली बैठक 18 अगस्त को निर्धारित की गई है।