{"_id":"6a7c7600560e20b031034cd6","slug":"abvp-holds-symbolic-hunger-strike-over-fee-hike-and-student-union-elections-solan-news-c-176-1-ssml1044-176301-2026-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फीस वृद्धि व छात्र संघ चुनाव को लेकर अभाविप ने की सांकेतिक भूख हड़ताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फीस वृद्धि व छात्र संघ चुनाव को लेकर अभाविप ने की सांकेतिक भूख हड़ताल
Thu, 13 Aug 2026 12:01 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Thu, 13 Aug 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
पीजी कालेज नालागढ़ में हड़ताल पर बैठक एबीवीपी के कार्यकर्ता- स्रोत-एबीवीपी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
25 से 30 प्रतिशत फीस वृद्धि वापस लेने एवं छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, इकाई नालागढ़ ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय नालागढ़ परिसर में विद्यार्थियों की विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल की गई। इस दौरान परिषद ने प्रदेश में की गई फीस वृद्धि का विरोध करते हुए फीस वृद्धि को तत्काल वापस लेने तथा छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल करने की मांग उठाई। अभाविप इकाई सह मंत्री गीता ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विद्यार्थियों की फीस में 25 से 30 प्रतिशत तक की वृद्धि की गई है, जो छात्र वर्ग पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डालने वाला निर्णय है। परिषद ने मांग की कि विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस फीस वृद्धि को तुरंत वापस लिया जाए।
इसके साथ ही अभाविप ने छात्र संघ चुनावों को शीघ्र बहाल करने की मांग भी प्रमुखता से उठाई। छात्र संघ विद्यार्थियों की समस्याओं को महाविद्यालय एवं विश्वविद्यालय स्तर पर लोकतांत्रिक तरीके से उठाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। लंबे समय से छात्र संघ चुनाव न होने के कारण विद्यार्थियों को अपनी समस्याओं को संगठित रूप से रखने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने कहा कि फीस वृद्धि का सीधा प्रभाव विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों पर पड़ता है। शिक्षा को अधिक सुलभ बनाने के बजाय फीस में लगातार वृद्धि करना विद्यार्थी हित में उचित नहीं है। परिषद ने प्रदेश सरकार से मांग की कि फीस वृद्धि के निर्णय पर पुनर्विचार करते हुए इसे तत्काल वापस लिया जाए। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने स्पष्ट किया कि विद्यार्थियों की मांगों को लेकर परिषद लगातार संघर्षरत है। यदि फीस वृद्धि वापस नहीं ली गई तथा छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किए गए, तो अभाविप आने वाले समय में विद्यार्थियों को साथ लेकर आंदोलन को और तेज करेगी।