फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   demands raised to minister

Solan News: सोलन में बस सेवा, वर्षाशालिका और बस स्टॉप की कमी

Fri, 31 Jul 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
जागरूक युवा संगठन ने स्वास्थ्य मंत्री से उठाई मांगें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जागरूक युवा संगठन सोलन ने सोलन विधानसभा क्षेत्र में परिवहन संबंधी समस्याओं को लेकर स्वास्थ्य मंत्री व स्थानीय विधायक डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल से हस्तक्षेप करने की मांग की है। संगठन के अध्यक्ष मनोज ठाकुर व सह सचिव विकास ठाकुर ने ग्रामीण और शहरी इलाकों में बसों के अपर्याप्त संचालन पर गहरी चिंता जताई।
कहा कि क्षेत्र के यात्री, विद्यार्थी, कामकाजी लोग, वरिष्ठ नागरिक और दिहाड़ी मजदूर भारी असुविधा झेल रहे हैं। स्थानीय मार्गों पर बसों का संचालन अनियमित है। लोगों को निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ता है। आवागमन पर अतिरिक्त धनराशि खर्च होती है। कई बार स्कूल, कॉलेज, अस्पताल और बाजार तक पहुंचने के लिए लंबी दूरी पैदल तय करनी पड़ती है। इस स्थिति से विद्यार्थी और महिलाएं विशेष रूप से प्रभावित होती हैं।
विज्ञापन

संगठन ने विधानसभा क्षेत्र के सभी स्थानीय मार्गों पर नियमित एवं पर्याप्त बसों का संचालन सुनिश्चित करने का अनुरोध किया है। इसके अलावा ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बस स्टॉपों पर वर्षाशालिकाओं का निर्माण करवाया जाए। जिन चिह्नित स्थानों पर वर्तमान में कोई औपचारिक बस स्टॉप नहीं है, वहां का निर्माण करवाया जाए। दोहरी दीवार बाईपास जैसे स्थानों पर जहां यात्री बस का इंतजार करते हैं, वहां लाइट, शौचालय और पीने के पानी की व्यवस्था नहीं है। यहां पर सुबाथू, कसौली, नैना-टिक्कर-बोहली आदि क्षेत्रों को जाने वाले लोग बसों का इंतजार करते हैं। मतिवल, खनोग, गढ़ोग जैसे नजदीकी गांवों के लिए मिनी बस सुविधा उपलब्ध करवाने की भी मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed