सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Despite the Tatima being in good condition, the marking is not being done, appeal made to the Chief Minister

Solan News: ततीमा दुरुस्त होने के बावजूद नहीं हो रही निशानदेही, मुख्यमंत्री से लगाई गुहार

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 18 Mar 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
औद्योगिक क्षेत्र बद्दी का मामला, महिला ने एसडीएम को भी दी मामले की शिकायत
Trending Videos

2022 में झाड़माजरी में खरीदी थी जगह, 23 में किया था निशानदेही को आवेदन


संवाद न्यूज एजेंसी
बरोटीवाला(सोलन)। औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में ततीमा (भूमि नक्शा) दुरुस्त होने के बावजूद भी जमीनों की निशानदेही नहीं हो रही। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्राम पंचायत भटोली कलां की निवासी शीतल भारद्वाज ने मुख्यमंत्री को भेजी शिकायत में बताया कि वह कई महीने से अपनी जमीन की निशानदेही के लिए राजस्व विभाग के चक्कर काट रही हैं, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हो पाया। उनका कहना है कि एसडीएम कार्यालय से ततीमा दुरुस्त हो चुका है, लेकिन जब पटवारी के पास जाती हैं तो यह कहकर मना कर दिया जाता है कि रिकॉर्ड फर्द में अपडेट नहीं हुआ है।
शिकायत के अनुसार शीतल भारद्वाज ने सितंबर 2022 में मौजा झाड़माजरी तहसील बद्दी में 1 बीघा 10 बिस्वा भूमि खरीदी थी। वर्ष 2023 में उन्होंने निशानदेही के लिए आवेदन किया और नवंबर 2025 में पटवारी ने मौके पर बुलाया। मौके पर पहुंचने पर पटवारी और कानूनगो ने दस्तावेजों में अंतर बताते हुए निशानदेही करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला का आरोप है कि विभागीय अधिकारियों की गलती का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। तीन साल से अधिक समय बीत जाने के बावजूद न तो जमीन की निशानदेही हो पाई है और न ही वे अपना मकान बना पा रही हैं। उन्होंने इस मामले में विजिलेंस जांच की मांग की है।

इस मामले पर एसडीएम बद्दी संजीव धीमान ने बताया कि शिकायत प्राप्त हो चुकी है और इसे दुरुस्त करने के लिए कार्रवाई की जा रही है। डीसी सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि सभी राजस्व अधिकारियों को 31 मार्च तक जमीन संबंधी मामलों को दुरुस्त करने के निर्देश दिए हैं। आदेशों की अवहेलना करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उधर, राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भी कहा कि पूरे प्रदेश में जमीनों की दुरुस्ती का कार्य जारी है और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि 31 मार्च से पहले सभी मामलों का निपटारा किया जाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई अधिकारी लापरवाही बरतता है तो उसकी शिकायत सीधे उनके कार्यालय में की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article