{"_id":"6a5b8778abbfbdc72c08415c","slug":"development-plans-deliberated-upon-at-the-first-gram-sabha-of-raudi-panchayat-solan-news-c-176-1-sln1003-174254-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: पंचायत रौड़ी की पहली ग्राम सभा में विकास योजनाओं पर किया मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: पंचायत रौड़ी की पहली ग्राम सभा में विकास योजनाओं पर किया मंथन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत प्रतिनिधि बोले जनसहभागिता से ही होगा समग्र विकास
बैठक में पंचायत के आय-व्यय और सरकारी योजनाओं पर भी चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। नवगठित ग्राम पंचायत रौड़ी में शनिवार को पहली ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता पंचायत प्रधान मधु बाला ने की। बैठक में उपप्रधान मदन शर्मा सहित पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और भारी संख्या में स्थानीय ग्रामीणों ने भाग लिया।
इस दौरान पंचायत के विकास कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ पिछले तीन महीनों के आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया गया। बैठक में विभिन्न स्थायी समितियों के गठन सहित स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), प्रधानमंत्री आवास योजना, नशा मुक्त पंचायत अभियान और विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा हुई। इसके साथ ही 16वें वित्त आयोग की वर्ष 2026-27 की कार्ययोजना और परिवार विभाजन के मामलों पर भी आवश्यक निर्णय लिए गए। प्रधान मधु बाला और उपप्रधान मदन शर्मा ने ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी के लिए आभार जताते हुए कहा कि जनता के सहयोग से ही पंचायत का समग्र विकास संभव है। इस अवसर पर पंचायत सचिव धनी राम, वार्ड सदस्य श्याम लाल, मीरा देवी, श्यामा देवी, संजय शर्मा, लता देवी और पंचायत चौकीदार पवन शर्मा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।