{"_id":"69c3f779b61d09756905cc1b","slug":"devotees-throng-temples-on-the-seventh-navratri-solan-news-c-176-1-sln1013-165809-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सातवें नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सातवें नवरात्र पर मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु
विज्ञापन
सोलन के मां शूलिनी मंदिर में माता की आरती उतारते भक्त। संवाद
विज्ञापन
मां शूलिनी मंदिर में दर्शन के लिए लगी लंबी कतारें
मां कालरात्रि की विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना
भजनों और आरती से गूंजा मंदिर परिसर
सुबह से दोपहर तक 1200 श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में सातवें नवरात्र के अवसर पर भक्तों ने मंदिरों में पहुंचकर मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया। इस दौरान प्रसिद्ध मां शूलिनी मंदिर में दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं।
सातवें नवरात्र पर लोगों ने मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की विधिविधान से पूजा-अर्चना की और सुख-शांति की कामना की। धार्मिक मान्यता के अनुसार मां कालरात्रि का स्वरूप भले ही उग्र है, लेकिन वे भक्तों को शुभ फल प्रदान करती हैं। उन्हें शुभंकरी भी कहा जाता है। उनकी पूजा से भय, तनाव और नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।
मां शूलिनी मंदिर में लोगों ने भजनों और आरती के साथ पूजा की। ढोलक और चिमटे की धुन पर गूंजते जयकारों ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। सुबह 5:00 बजे से ही मंदिर में श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था और दोपहर 1:00 बजे तक करीब 1200 भक्तों ने दर्शन किए। इसके अलावा मालरोड स्थित मां दुर्गा मंदिर, मां काली मंदिर शामती, शीतला माता मंदिर और सिद्धेश्वरी मंदिर (पुलिस लाइन) सहित जिले के अन्य मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात रहे।
Trending Videos