सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Efforts to upload election data online in Dharampur block intensified

Solan News: धर्मपुर ब्लाॅक में चुनाव डाटा ऑनलाइन की कसरत तेज

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

धर्मपुर (सोलन)। चुनाव आयोग की ओर विकास खंड लेवल पर इस बार चुनाव संबंधित डाटा को ऑनलाइन किया जा रहा है। चुनाव डाटा ऑनलाइन अपलोड करने से कर्मचारियों पर गिरने वाली गाज से भी कर्मचारियों को बड़ी राहत मिलेगी। इसके अलावा डाटा को सुरक्षित रखने में भी सहायता मिलेगी। खंड विकास अधिकारी धर्मपुर धनीराम पंवर व पंचायत निरीक्षक राजेंद्र वर्मा ने बताया कि चुनाव डाटा ऑनलाइन होने से जब मर्जी उस डाटा को देख सकते हैं। हालांकि पहले चुनाव डाटा फाइलों में बंद हो जाता था। फाइलें काफी वर्षों बाद धूल मिट्टी में खराब हो जाती थी। पिछला डाटा देखना हो तो फाइलें देखने के लिए धूल फांकनी पड़ती थी, लेकिन अब चुनाव डाटा को ऑनलाइन करने के लिए धर्मपुर ब्लाॅक में कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव डाटा में मैनुअल काम करने से होने वाली गलतियों से भी बचा जा सकेगा। मैनुअल काम करने के बाद चुनाव डाटा मे गलतियों का चुनाव आयोग कड़ा संज्ञान लेता था, लेकिन कर्मचारियों को चुनाव डाटा ऑनलाइन करने से बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed