सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Lobbying begins for the post of president in four bodies of the district.

Solan News: जिले के चार निकायों में अध्यक्ष पद को लेकर लॉबिंग शुरू

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 19 May 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत अर्की व कंडाघाट में महिलाओं के लिए सीट आरक्षित
Trending Videos

नगर परिषद परवाणू व नालागढ़ में पुरुष के लिए तय की गई सीट

भाजपा अब सभी समर्थित विजेताओं से बैठकें कर तय करेगी नए अध्यक्ष
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिले के चार नगर निकायों में चुनाव नतीजे आने के बाद अब अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। चारों निकायों में अपनी-अपनी पसंद का अध्यक्ष बैठाने के लिए पार्षदों और स्थानीय नेताओं के बीच जोड़-तोड़ और लॉबिंग का दौर शुरू हो चुका है। सरकार की ओर जारी रोस्टर के अनुसार जिले की दो नगर पंचायतों में अध्यक्ष का पद महिलाओं के लिए आरक्षित किया गया है, जबकि दो नगर परिषदों में यह पद पुरुषों के लिए तय है। इस समीकरण के सामने आने के बाद से ही दावेदारों ने अपनी गोटियां फिट करना शुरू कर दिया है। निकायों पर अपना कब्जा जमाने के लिए भाजपा पूरी तरह सक्रिय हो गई है। पार्टी आलाकमान ने समर्थित सभी विजयी उम्मीदवारों और अन्य को एकजुट रखने की रणनीति बनाई है। भाजपा अब सभी विजेताओं के साथ एक विशेष बैठक करने जा रही है, जिसमें सर्वसम्मति से नए अध्यक्षों और उपाध्यक्षों के नामों पर अंतिम मुहर लगाई जाएगी। सभी की नजरें अब इस बात पर टिकी हैं कि हाईकमान किस चेहरे पर भरोसा जताता है और लॉबिंग में कौन बाजी मारता है।

कई निकायों में साफ है स्थिति
चार में से दो निकायों नगर परिषद परवाणू व नगर परिषद नालागढ़ में स्थिति साफ नजर आ रही है। यहां पर एक-एक नाम अभी तक आगे है, जिसमें परवाणू से कांग्रेस से भाजपा में आए ठाकुर दास को प्रवल दावेदार माना जा रहा है, जिसमें कुछ दिन पहले महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. डेजी भी संकेत दे चुकी हैं, वहीं नालागढ़ में भी पवन कुमार पन्ना का नाम सबसे आगे चल रहा है, जबकि नगर पंचायत कंडाघाट में रजिता व मोनिका की दावेदारी बताई जा रही है और अर्की में रंजना कालिया व वीना ठाकुर इसकी दौड़ में है। हालांकि अब भाजपा हाईकमान तय करेगा कि इसमें किसे अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed