{"_id":"6a0b5d82830f6e9f0408a964","slug":"ophthalmologist-on-leave-patient-returns-without-treatment-solan-news-c-176-1-sln1013-169649-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: नेत्र रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर, बिना इलाज लौटे मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: नेत्र रोग विशेषज्ञ छुट्टी पर, बिना इलाज लौटे मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन में डॉक्टरों की कमी लोगों के लिए पहले ही परेशानी बनी हुई है। मरीजों को उपचार करवाने के लिए ओपीडी के बाहर कई घंटों तक इंतजार करना पड़ रहा है। ऐसे में सोमवार को अस्पताल के एकमात्र नेत्र रोग विशेषज्ञ को भी बीमारी के कारण छुट्टी लेनी पड़ी। इस कारण अस्पताल में नेत्र रोग संबंधित बीमारी का उपचार करवाने पहुंचे मरीजों को बिना इलाज करवाए ही वापस जाना पड़ा। सोलन अस्पताल में रोजाना नेत्र रोग ओपीडी में उपचार करवाने के लिए लगभग 60 से 70 मरीज पहुंचते हैं। वहीं सोमवार को इनकी संख्या अधिक हो जाती है। ऐसे में डॉक्टर के छुट्टी पर होने के कारण कई मरीजों को निजी अस्पतालों और क्लीनिक के चक्कर काटने पड़े और मुफ्त में होने वाले उपचार के लिए भी पैसे देने पड़े। वहीं कुछ मरीजों को बिना उपचार करवाए ही घर लौटना पड़ा। क्षेत्रीय अस्पताल सोलन के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. राकेश पंवार ने बताया कि बीमार होने के कारण डॉक्टर को छुट्टी लेनी पड़ी है। बीमारी से ठीक होते ही डॉक्टर दोबारा अस्पताल आकर नियमित रूप से अपनी सेवाएं देना शुरू कर देंगे। इससे मरीजों को उपचार की सुविधा मिलेगी।
Trending Videos