सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   IPL 2026: The First Qualifier Will Be Played in Dharamshala Without Punjab Kings; Virat's Flair Could Be on Di

IPL 2026: बिना पंजाब किंग्स के धर्मशाला में खेला जाएगा पहला क्वालीफायर मैच, विराट का दिख सकता है जलवा

अमर उजाला ब्यूरो, धर्मशाला। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 19 May 2026 05:00 AM IST
विज्ञापन
सार

धर्मशाला के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार होगा, जब मैदान पर दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी, जिनमें से कोई भी पंजाब किंग्स नहीं होगी।

IPL 2026: The First Qualifier Will Be Played in Dharamshala Without Punjab Kings; Virat's Flair Could Be on Di
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैदान धर्मशाला। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

 आईपीएल में एक बार फिर विराट कोहली का धर्मशाला स्टेडियम में जलवा देखने को मिल सकता है। 26 मई को यहां आईपीएल का क्वालीफायर-1 मुकाबला खेला जाएगा। धर्मशाला के क्रिकेट इतिहास में यह पहली बार होगा, जब मैदान पर दो ऐसी टीमें आमने-सामने होंगी, जिनमें से कोई भी पंजाब किंग्स नहीं होगी। पंजाब किंग्स का दूसरा होम ग्राउंड धर्मशाला है। इसके कारण यहां का समीकरण इस बार पूरी तरह बदला हुआ नजर आ रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को धर्मशाला में ही पंजाब किंग्स को हराकर प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर लिया।

Trending Videos

टीम अब 13 मैचों में 9 जीत और 18 अंकों के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। बेहतर रन रेट और एक मैच शेष होने के कारण आरसीबी की स्थिति काफी मजबूत मानी जा रही है। इसके चलते माना जा रहा है कि टीम टॉप दो टीमों में रहेगी। इसके चलते रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु धर्मशाला में पहला क्वालीफायर खेल सकती है। धर्मशाला में विराट कोहली की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। इसको देखते हुए इस नॉकआउट मुकाबले को लेकर क्रिकेट प्रेमियों में भारी उत्साह है। अब सभी की निगाहें 26 मई के बड़े मुकाबले और आरसीबी के सामने उतरने वाली दूसरी टीम पर टिकी हैं। एचपीसीए के सचिव मनुज शर्मा ने बताया कि एसोसिएशन ने क्वालीफायर-1 के लिए प्रशासनिक और पिच संबंधी तैयारियां शुरू कर दी हैं, ताकि दर्शकों को बेहतरीन मुकाबला देखने को मिल सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed