{"_id":"6a0b5db79d4fde490a036894","slug":"work-on-apple-auction-shed-begins-near-solan-sabji-mandi-solan-news-c-176-1-ssml1041-169630-2026-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: सोलन सब्जी मंडी के पास सेब ऑक्शन शेड का काम शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: सोलन सब्जी मंडी के पास सेब ऑक्शन शेड का काम शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कृषि उपज विपणन समिति 1.61 करोड़ रुपये की राशि से करवा रही निर्माण, अक्तूबर तक तैयार करने का लक्ष्य
एक दर्जन से ज्यादा दुकानें भी खरीद-फरोख्त के लिए बनाई जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सेब मंडी सोलन में जल्द ही स्थानीय समेत प्रदेश के बागवानों और आढ़तियों के लिए आधुनिक सेब ऑक्शन शेड की सुविधा मिलेगी। इसका निर्माण कार्य भी शुरू कर दिया गया है। इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग 1.61 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जाएगी। कृषि उपज विपणन समिति की ओर से इस कार्य को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, जिसका सीधा फायदा प्रदेश के हजारों बागवानों को मिलेगा।
मंडी समिति ने इस महत्वाकांक्षी परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए कमर कस ली है। विभाग की ओर से इस ऑक्शन शेड को इसी वर्ष अक्तूबर महीने तक तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए काम की रूपरेखा तैयार कर ली गई है, ताकि सेब के सीजन के अंतिम दौर और आगामी सर्दियों के व्यापार के दौरान बागवानों को इसका पूरा लाभ मिल सके। इस नए परिसर में केवल ऑक्शन शेड ही नहीं बनेगा, बल्कि व्यापार को सुगम बनाने के लिए बुनियादी ढांचे को भी मजबूत किया जा रहा है। परियोजना के तहत यहां एक दर्जन से ज्यादा नई दुकानें भी बनाई जाएंगी। इन दुकानों के बनने से सेब की खरीद-फरोख्त करने वाले आढ़तियों और खरीदारों को व्यवस्थित जगह मिलेगी, जिससे मंडी में लगने वाले जाम और अव्यवस्था से भी निजात मिलेगी।
बागवानों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
अब तक शेड और पर्याप्त जगह की कमी के कारण बागवानों को अपनी फसल बेचने और उसे सुरक्षित रखने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कई बार खुले में सेब की क्रेट्स रखने से फसल खराब होने का डर भी बना रहता था।,लेकिन इस नए ऑक्शन शेड के तैयार होने के बाद बागवानों को एक ही छत के नीचे आधुनिक सुविधाएं मिलेंगी।
विज्ञापन
कोट
इस शेड को पूरी तरह से अपग्रेड किया जाएगा, ताकि सेब की लोडिंग-अनलोडिंग से लेकर उनके रखरखाव में कोई परेशानी न आए। इस कदम से न केवल सोलन बल्कि आसपास के क्षेत्रों के बागवानी क्षेत्र को भी एक नई रफ्तार मिलेगी। अक्तूबर तक इसका कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
राघव सूद, सचिव,मंडी समिति

Trending Videos