सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   election news solan

Solan News: टिकट न मिलने से नाराज बागी हुए भाजपा के कई कार्यकर्ता

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड-3 से भाजपा कार्यकर्ता गौरव ने भरा निर्दलीय नामांकन
Trending Videos

वार्ड-1 में भी कार्यकर्ता नाराज, भर सकते हैं निर्दलीय नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। भाजपा से टिकट न मिलने के कारण कई कार्यकर्ता बागी हो गए हैं। जिन कार्यकर्ताओं ने टिकट के लिए आवेदन किया था, ज्यादातर वार्डों में वे एकजुट हो गए हैं और अलग से चुनाव लड़ने का एलान भी कर रहे हैं। इसमें नगर निगम सोलन के वार्ड नंबर तीन से गौरव राजपूत ने बुधवार को अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया। उन्होंने भाजपा से टिकट के लिए आवेदन किया था, लेकिन वार्ड-3 से भाजपा ने पीयूष गर्ग को प्रत्याशी बना दिया है, जिसके बाद विरोध में उतर आए और अपना बतौर आजाद प्रत्याशी नामांकन दाखिल कर दिया।
गौरव राजपूत ने कहा कि उन्हें वार्ड के लोगों ने खड़ा किया है। उनके वार्ड से ऐसे प्रत्याशी को टिकट दिया गया है जो उनके वार्ड से भी नहीं है। ऐसे में अब वह अपना नाम वापस नहीं लेंगे। लोग उनके साथ खड़े हैं और वह उनके अनुसार ही चलेंगे। इसके अलावा वार्ड नंबर 10 से भी पांच आवेदक एक साथ आ गए हैं। इसमें सत्यम गुप्ता, सुषमा, इंद्र आहलूवालिया, विवेक डोभाल और अनिल शामिल हैं। उन्होंने पत्रकारवार्ता कर दावा किया कि वह कई वर्षों से भाजपा में है, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला है। ऐसे में वह अब बतौर आजाद चुनावी ताल ठोकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह वार्ड नंबर-1 में भी गुटबाजी खुलकर सामने आ गई है। यहां पर पहले भाजपा से बागी हुए मनीष सोपाल ने पिछली बार बतौर निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जीत गए थे। वहीं इस बार उन्हीं की पत्नी नीलम को भाजपा ने यहां से प्रत्याशी घोषित किया है। इसके बाद अब वार्ड के कई लोग बिगड़ गए हैं। उन्होंने बुधवार शाम को इसको लेकर बैठक भी रखी थी। हालांकि जब उन्हें भाजपा के दोबारा से टिकट में बदलाव की भनक लगी तो उन्होंने बैठक को रद्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed