{"_id":"69f20b3bce0465c94c0fd209","slug":"dharampur-chc-won-prize-solan-news-c-176-1-ssml1041-168296-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: कायाकल्प योजना में सीएचसी धर्मपुर को प्रथम स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: कायाकल्प योजना में सीएचसी धर्मपुर को प्रथम स्थान
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छ भारत अभियान के तहत अस्पतालों का किया था आंकलन
अब अस्पताल को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर (सोलन)। स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जा रहे कायाकल्प अभियान के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) धर्मपुर को जिला सोलन का सर्वश्रेष्ठ अस्पताल घोषित किया गया है। बेहतरीन प्रदर्शन और उच्च स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए सीएचसी धर्मपुर को एक लाख रुपये की पुरस्कार राशि से नवाजा जाएगा।
स्वच्छ भारत अभियान के तहत कायाकल्प योजना में जिलाभर के अस्पतालों का आंकलन किया गया। तीन सदस्यीय टीम ने अस्पताल के भवन की स्थिति, स्वच्छता, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं, प्रशासनिक व्यवस्था और अन्य गतिविधियों का सूक्ष्म निरीक्षण किया। टीम की रिपोर्ट के आधार पर सरकार ने सीएचसी धर्मपुर को जिले में प्रथम स्थान के लिए चुना। मुख्य अस्पताल के साथ-साथ धर्मपुर क्षेत्र के तीन स्वास्थ्य उपकेंद्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया है। इसमें गुगाघाट एचडब्ल्यूसी प्रथम स्थान (पुरस्कार राशि 1 लाख रुपये), सलोगड़ा एचडब्ल्यूसी प्रथम उपविजेता (पुरस्कार राशि 50 हजार रुपये), धरजा एचडब्ल्यूसी द्वितीय उपविजेता पुरस्कार राशि 35 हजार रुपये प्रदान की जाएगी। इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर करते हुए खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. परमिंदर सिंह ने कहा कि यह पूरे स्टाफ की दिन-रात की मेहनत का नतीजा है। उन्होंने विश्वास दिलाया कि भविष्य में अस्पताल की सुविधाओं को और अधिक सुधारा जाएगा ताकि क्षेत्र के मरीजों को और भी बेहतर उपचार मिल सके।
Trending Videos