सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   posts vecant in school

Solan News: चंडी स्कूल में तीन शिक्षकों समेत सेवादार का पद रिक्त

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विद्यार्थियों की पढ़ाई हो रही बाधित, अभिभावक भी परेशान
Trending Videos

स्कूल में आयोजित एसएमसी की बैठक में उठाया मुद्दा
रिक्त पदों को सरकार से जल्द भरने की उठाई मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। पीएम श्री राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंडी अर्की में काफी समय से प्रवक्ता रसायन विज्ञान, प्रवक्ता हिंदी, डीपी और सेवादार के पद रिक्त हैं। इसका असर विद्यार्थियों की पढ़ाई पर पड़ रहा है। स्कूल प्रबंधन समिति ने सरकार से विद्यालय में खाली पड़े पदों को भरने की मांग उठाई है। समिति के पदाधिकारियों कहना है कि इन पदों के रिक्त होने से स्कूल में दाखिले भी नहीं हो रहे हैं। विशेषकर विज्ञान विषय में विद्यार्थी नहीं आ रहे।
स्कूल में आयोजित विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक के दौरान इस समस्या पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय विकास योजना पर भी चर्चा हुई। विद्यालय की शैक्षिक एवं गैर शैक्षिक गतिविधियों में गुणवत्ता सुधार को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य लच्छी राम ठाकुर ने कहा कि बच्चों के समग्र विकास के लिए उनकी विद्यालय में नियमित उपस्थिति बेहद आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई के साथ-साथ अच्छे संस्कारों पर भी विशेष ध्यान देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष टेकचंद शर्मा ने कहा कि समिति की सक्रियता किसी भी विद्यालय के विकास की महत्वपूर्ण होती है। यदि अभिभावक और समुदाय अध्यापकों के साथ मिलकर कार्य करें तो विद्यालय विकास की दिशा में तेजी से आगे बढ़ सकता है। उन्होंने अभिभावकों से समय-समय पर विद्यालय आकर बच्चों की प्रगति का आकलन करने और शिक्षकों व प्रधानाचार्य से संवाद बनाए रखने की अपील की। प्रबंधन समिति का मीरा देवी, चंपा देवी और सुरेश शर्मा को सदस्य चुना गया। कार्यक्रम का संचालन प्रवक्ता अर्थशास्त्र अमिता कौशल ने किया। इस अवसर पर कॉमर्स प्रवक्ता शांता, इतिहास प्रवक्ता हेमलता सहित अन्य अध्यापक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed