{"_id":"69f20a9f085447026404b1a4","slug":"annual-function-in-diet-solan-news-c-176-1-ssml1041-168294-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: मेधावी प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: मेधावी प्रशिक्षुओं को किया सम्मानित
विज्ञापन
विज्ञापन
डाइट सोलन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह की रही धूम
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान सोलन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह मनाया गया। समारोह में प्रशिक्षुओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए। नारा लेखन, वाद-विवाद, भाषण, नुक्कड़ नाटक और खेलकूद में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। साथ ही विश्व एड्स दिवस, नशा निवारण दिवस और पर्यावरण दिवस पर आयोजित स्पर्धाओं के विजेताओं को भी पुरस्कृत किया गया। समारोह में पूर्व प्रधानाचार्य एवं जिला परियोजना अधिकारी चंद्र मोहन शर्मा ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता डाइट सोलन की प्रधानाचार्य गीतांजलि कश्यप ने की। उप निदेशक गुणवत्ता डॉ. राजिंदर वर्मा, उप निदेशक उच्च शिक्षा गोपाल चौहान विशेष रूप से मौजूद रहे। इस दौरान डाइट की शिक्षिका रुपांजलि व चेवा और शमरोड़ स्कूलों के प्रधानाचार्य भी उपस्थित रहे। मंच संचालन पंकज धौटा और मधु ठाकुर ने किया। प्रधानाचार्य ने वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष प्रस्तुत की।
Trending Videos