{"_id":"69add22ba75b455da1077368","slug":"emphasis-on-all-round-development-of-children-with-the-cooperation-of-school-and-parents-solan-news-c-176-1-sln1003-164664-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: विद्यालय और अभिभावकों के सहयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: विद्यालय और अभिभावकों के सहयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर दिया जोर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट में अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट (सोलन)। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन पब्लिक स्कूल दाड़लाघाट में प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर के मार्गदर्शन में अभिभावक उन्मुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य केवल पढ़ाई की जानकारी देना नहीं था, बल्कि विद्यालय, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच मजबूत भावनात्मक संबंध स्थापित करना भी था। प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने सभी अभिभावकों का स्वागत करते हुए कहा कि बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालय और अभिभावकों का सहयोग अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जब घर और विद्यालय मिलकर बच्चों का मार्गदर्शन करते हैं, तभी उनका सर्वांगीण विकास संभव हो पाता है। कार्यक्रम में शिक्षकों ने विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से बच्चों की पढ़ाई, उनकी रुचियों, आदतों और विकास से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी अभिभावकों के साथ साझा की। अभिभावकों को यह भी बताया गया कि बच्चों को केवल अच्छे अंक प्राप्त करने के लिए ही नहीं, बल्कि एक संवेदनशील और जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित करना जरूरी है। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास और उज्ज्वल भविष्य के लिए विद्यालय और शिक्षकों का पूर्ण सहयोग हमेशा रहेगा।
Trending Videos