{"_id":"69baa1c2fc0efedb570f160d","slug":"encroachment-was-removed-a-day-ago-the-next-day-the-tehbazaris-again-sat-down-solan-news-c-176-1-ssml1040-165322-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: एक दिन पहले हटाया अतिक्रमण, दूसरे दिन फिर बैठ गए तहबाजारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: एक दिन पहले हटाया अतिक्रमण, दूसरे दिन फिर बैठ गए तहबाजारी
विज्ञापन
विज्ञापन
-ग्राउंड रिपोर्ट-
वार्ड नंबर-9 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से हटाया था अतिक्रमण
अतिक्रमण से जाम और दुर्घटनाओं का बना रहता है खतरा
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। नगर निगम के वार्ड नंबर-9 के हाउसिंग बोर्ड क्षेत्र में नगर निगम द्वारा मंगलवार को चलाए गए विशेष अतिक्रमण विरोधी अभियान के बाद भी हालात जस के तस बने हुए हैं। बुधवार अपराह्न 3:00 बजे तक जिन स्थानों से रेहड़ी-फड़ी, टिन शेड और अवैध खोखे हटाए गए थे, वहां कई अतिक्रमणकारियों ने दोबारा अपना सामान लगा लिया।
स्थानीय लोगों का कहना है कि निगम की टीम द्वारा की गई कार्रवाई से एक दिन के लिए सड़कें साफ हुई थीं, लेकिन बुधवार सुबह फिर वही पुराना नजारा दिखाई दिया। कई दुकानदारों ने एक बार फिर फुटपाथों पर सामान सजा लिया, जबकि कुछ रेहड़ी संचालकों ने हटाए गए स्थानों पर दोबारा कब्जा कर लिया। हाउसिंग बोर्ड फेस-3 व अन्य रिहायशी कॉलोनी, औद्योगिक क्षेत्र को जोड़ने वाली इन सड़कों पर अवैध रूप से बढ़े अतिक्रमण के कारण जाम और दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। मंगलवार को जब निगम की टीम ने सख्त कार्रवाई की तो लोगों को लगा कि अब समस्या से राहत मिलेगी, मगर अतिक्रमणकारियों के फिर लौट आने से लोगों ने हैरानी जताई। लोगों ने कहा कि नगर निगम द्वारा की गई करवाई के बाद सड़कें खुली थीं, आज फिर वही भीड़भाड़ और कब्जा दिख रहा है। यदि रोज ऐसी ही स्थिति बनी रही तो निगम की कार्रवाई का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।
उधर, नगर निगम के संयुक्त आयुक्त अंकुर ठाकुर का कहना है कि अतिक्रमण कब्जा किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कानून का उल्लंघन करने वालों पर भारी चालान के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। जिन लोगों ने दोबारा अतिक्रमण किया है उसको हटाने के लिए दोबारा टीम में भेजी जाएगी।
Trending Videos