{"_id":"6a577a55429da2b866092080","slug":"female-company-worker-goes-missing-in-kharuni-has-been-missing-from-the-company-since-june-25-solan-news-c-176-1-ssml1044-173994-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: खरूणी में कंपनी की महिला कामगार लापता, 25 जून से कंपनी से गायब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: खरूणी में कंपनी की महिला कामगार लापता, 25 जून से कंपनी से गायब
Wed, 15 Jul 2026 11:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पति ने यूपी के कामगार पर पत्नी के बहलाफुसला कर भगाने का लगाया आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी(सोलन)। मानपुरा क्षेत्र में काम करने वाले कामगार ने उत्तर प्रदेश के एक युवक पर उसकी पत्नी को जबरन अगवा करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने दर्ज रिपोर्ट में बिहार निवासी कमलेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी खरूणी में एक निजी कंपनी में काम करती थी। इसी कंपनी में यूपी का रहने वाला युवक रोशन लाल भी कार्यरत था। यह रोशन लाल पिछले कई दिनों से उसकी पत्नी को तंग करता था। आते जाते उसे कमेंट मारता था। उसने कई बार उसे ऐसा करने से रोका भी लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। रोशन लाल पहले से शादीशुदा है। उसके पास दो बच्चे भी हैं, लेकिन उसके बावजूद भी उसकी पत्नी के पीछे पड़ा हुआ था। 25 जून को कंपनी से सुबह 11:15 बजे उसकी पत्नी ने कंपनी से गेट पास लिया लेकिन वह घर पर नहीं पहुंची। उसका सात साल के बेटा भी उसे याद कर रहा है।
पीड़ित पति कमलेश कुमार सिंह के अनुसार रोशन लाल ने उसकी पत्नी का अपहरण किया है। उसकी अश्लील वीडियो बनाकर अब उसे किसी गिरोह को बेच दिया है। इतना ही नहीं आरोपी ने पीड़ित परिवार के रिश्तेदारों का मोबाइल नंबर निकालकर दो व्हाट्सएप ग्रुप बनाए और उस पर उसकी पत्नी का अश्लील वीडियो और फोटो वायरल कर दिया।
कमलेश कुमार ने बताया कि उसकी पत्नी की जान काे खतरा है। वह किसी गिरोह को बेचने के तैयारी में है। आरोपी अब अपने घर बच्चों के पास चला गया है और उसकी पत्नी को किसी को बेच दिया है। उधर, एएसपी अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इसकी छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
-