{"_id":"6a578a77d7ee67678309dd65","slug":"mayor-and-deputy-mayors-offices-in-solan-municipal-corporation-have-been-vacant-for-four-months-solan-news-c-176-1-sln1013-173997-2026-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: चार माह से खाली हैं सोलन नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर के कमरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: चार माह से खाली हैं सोलन नगर निगम में मेयर-डिप्टी मेयर के कमरे
Wed, 15 Jul 2026 11:54 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
-ग्राउंड रिपोर्ट-
सरकार की अधिसूचना नहीं हुई जारी, लोगों को आ रही है परेशानियां
पदाधिकारियों के न होने से नहीं बन पा रहे लोगों के हिमाचली प्रमाण पत्र
02 जुलाई को हो गया था सोलन निगम में मेयर व डिप्टी मेयर का चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। नगर निगम सोलन में पिछले चार माह से महापौर और उप-महापौर के कमरे खाली पड़े हैं। चुनावों की सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद भी पदाधिकारियों को अपने कमरों में बैठने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। वहीं इसका साफ असर अब आम लोगों पर पड़ रहा है। आम जनता अपनी समस्याएं लेकर नगर निगम सोलन के कार्यालय पहुंच तो रहे हैं लेकिन पदाधिकारियों के न होने के कारण उन्हें निराशा के साथ ही वापस लौटना पड़ रहा है।
पदाधिकारियों को काम शुरू करने के लिए अब तक सरकार की अधिसूचना जारी ही नहीं हुई है। इस कारण परेशानियां अब आम लोगों को झेलनी पड़ रही है। लोगों के कई ऐसे काम है, जो वह महापौर या उप-महापौर से करवाना चाहते हैं लेकिन सरकार की अधिसूचना जारी न होने के कारण वह भी अपना पदभार नहीं संभाल पा रहे हैं। नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले बच्चों व अन्य लोगों के हिमाचली प्रमाण पत्र के लिए पदाधिकारियों के हस्ताक्षर की जरूरत होती है। पदाधिकारियों की कुर्सियां खाली रहने के कारण बच्चों का भविष्य तक खराब हो रहा है। नगर निगम सोलन में चुनावों से पहले निगम के पांच वार्ड में कूड़े के बिल न चुकाने वाले डिफाल्टरों को नोटिस जारी किए गए थे लेकिन अब चार माह बाद भी वह काम वहीं अटका पड़ा है। नगर निगम के महापौर और उप-महापौर के लिए 2 जुलाई को ही चुनाव प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें सुषमा शर्मा को महापौर और गौरव राजपूत को उप-महापौर के लिए चुना गया है। अब चुनाव प्रक्रिया को पूरे हुए दो सप्ताह पूरे हो चुके हैं। नगर निगम कार्यालय में रोजाना लोग पानी, सीवरेज जैसी समस्याएं लेकर पहुंच रहे हैं लेकिन उन्हें सुनने के लिए निगम में कोई पदाधिकारी ही नहीं है। इनसेट कार्यालय में नहीं मिल रहे पदाधिकारी
इनसेट
निगम के वार्ड नंबर-11 के सुखराम वर्मा अपने क्षेत्र में काफी समय से चल रही सीवरेज की समस्या को लेकर नगर निगम सोलन कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि उनका घर निगम के न्यू मर्ज क्षेत्र में आता है। अभी के समय वहां सीवरेज की काफी समस्या है। कहा कि वह निगम में पदाधिकारियों को समस्या बताने के लिए आए लेकिन उनके कमरे बंद पड़े हैं। इससे परेशानी हो रही है। इनसेट नहीं रख पा रहे मांग
विज्ञापन
इनसेट
निगम के वार्ड नंबर-15 के बीआर आजाद ने बताया कि उनके वार्ड में पानी की काफी समस्या है। वह निगम जाए तो वहां पदाधिकारी नहीं मिलेंगे। ऐसे में आम लोग समस्या के समाधान के लिए मांग भी नहीं रख पा रहे हैं। चुनाव तो करवा दिए लेकिन काम शुरू हो ही नहीं रहा है।
कोट
नगर निगम सोलन के हर वार्ड से लोग काम करवाने के लिए फोन कर रहे हैं। वार्डों में कहीं कूड़ा नहीं उठ रहा है, तो कहीं सीवरेज की समस्या है। इसका समाधान पदभार संभालने के बाद ही हो सकता है। वहीं सरकार की ओर से अधिसूचना जारी ही नहीं हो रही है। ऐसे में आम जनता को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकार को जल्द अधिसूचना जारी करनी चाहिए, ताकि लोगों की समस्या का जल्द समाधान हो सके। - गौरव राजपूत, उप-महापौर नगर निगम सोलन