{"_id":"6a58a6d7f865c700fa0cb4a2","slug":"video-kunihar-urea-fertilizer-shortage-solan-himfed-farmers-2026-07-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"Urea Fertilizer Crisis: कुनिहार में यूरिया खाद का संकट गहराया, 2500 बैग की मांग पर मिले सिर्फ 600","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Urea Fertilizer Crisis: कुनिहार में यूरिया खाद का संकट गहराया, 2500 बैग की मांग पर मिले सिर्फ 600
Ankesh Dogra
Updated Thu, 16 Jul 2026 03:09 PM IST
Link Copied
सोलन जिले के कुनिहार क्षेत्र में यूरिया खाद की भारी कमी से किसान और बागवान परेशान हैं। खरीफ सीजन के बीच पर्याप्त खाद उपलब्ध न होने से खेती और बागवानी कार्य प्रभावित होने लगे हैं। किसानों का कहना है कि यदि जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया उपलब्ध नहीं करवाई गई तो फसलों की पैदावार पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र के लिए हिमफैड के माध्यम से करीब 2,500 यूरिया खाद के बैग की मांग भेजी गई थी, लेकिन अब तक केवल 600 बैग ही उपलब्ध कराए गए हैं। मांग और आपूर्ति के बीच बड़े अंतर के कारण खाद वितरण केंद्रों पर किसानों की भीड़ बढ़ रही है और उन्हें पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल पा रही है।
किसान और बागवानों का कहना है कि इस समय मक्की, सब्जियों और अन्य खरीफ फसलों के लिए यूरिया की आवश्यकता सबसे अधिक होती है। ऐसे में खाद की कमी उनके लिए गंभीर चिंता का विषय बन गई है।
किसानों ने सरकार और संबंधित विभाग से मांग की है कि कुनिहार क्षेत्र में जल्द पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को समय पर खाद मिल सके और फसलों को नुकसान से बचाया जा सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।