फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Three trucks parked in the market have also suffered heavy damage due to this.

Solan News: परवाणू सेब मंडी में ट्रक टकराए, चालक घायल

Wed, 15 Jul 2026 11:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन Updated Wed, 15 Jul 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Three trucks parked in the market have also suffered heavy damage due to this.
परवाणू की टर्मिनल सेब मंडी में टकराए ट्रक। स्रोत : जागरूक पाठक
मंडी में खड़े तीन ट्रकों को भी पहुंचा है इससे भारी नुकसान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
परवाणू(सोलन)। थाना परवाणू के तहत भोजनगर पंचायत के गटोली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भोजनगर के गटोली गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इसमें स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि एक बाहरी व्यक्ति उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। उसने धारा-118 का उल्लंघन किया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोग उन्हें धमका रहे हैं और उनके कामगारों से मारपीट कर रहे हैं। उधर, पुलिस उपाधीक्षक परवाणू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।परवाणू(सोलन)। परवाणू की टर्मिनल सेब मंडी में बुधवार सुबह करीब 11:30 बजे एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। लोगों की मदद से उसे ट्रक से बाहर निकाला गया और तुरंत एम्बुलेंस से ईएसआई अस्पताल परवाणू पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32, चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया।
हादसे के दौरान ट्रक की चपेट में आने से मंडी में खड़े तीन अन्य ट्रकों को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि इस घटना में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है। पुलिस उपाधीक्षक परवाणू अनिल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


इनसेट

जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, क्रॉस एफआईआर दर्ज
परवाणू(सोलन)। थाना परवाणू के तहत भोजनगर पंचायत के गटोली गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार भोजनगर के गटोली गांव में जमीन को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसके बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायतों के आधार पर पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। इसमें स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि एक बाहरी व्यक्ति उनकी जमीनों पर कब्जा करने का प्रयास कर रहा है। उसने धारा-118 का उल्लंघन किया है, जिसकी जांच होनी चाहिए। वहीं दूसरे पक्ष ने आरोप लगाया कि स्थानीय लोग उन्हें धमका रहे हैं और उनके कामगारों से मारपीट कर रहे हैं। उधर, पुलिस उपाधीक्षक परवाणू अनिल शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सभी तथ्यों की गहनता से जांच कर रही है और जांच के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

परवाणू की टर्मिनल सेब मंडी में टकराए ट्रक। स्रोत : जागरूक पाठक

परवाणू की टर्मिनल सेब मंडी में टकराए ट्रक। स्रोत : जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed