{"_id":"6a048689ab49cdeebc0fc23a","slug":"frasbeen-makes-a-strong-entry-fetches-a-price-of-rs-100-per-kg-solan-news-c-176-1-ssml1041-169314-2026-05-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: फ्रासबीन की धमाकेदार एंट्री, सौ रुपये किलो मिला दाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: फ्रासबीन की धमाकेदार एंट्री, सौ रुपये किलो मिला दाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
देवठी, बसाल और अश्वनी खड्ड से फसल लाए किसान
लहसुन के दाम में भी आ रहा उछाल, 150 रुपये तक मिल रहे रेट
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। सब्जी मंडी सोलन में स्थानीय फ्रांसबीन ने धमाकेदार एंट्री हुई। मंडी में फ्रांसबीन के दामों ने किसानों के चेहरे खिला दिए हैं। बुधवार को मंडी में फ्रांसबीन का अधिकतम दाम 100 रुपये प्रति किलो तक मिला।
बुधवार को सोलन के साथ लगते देवठी, बसाल और अश्वनी खड्ड क्षेत्रों से किसान करीब पांच क्विंटल फ्रांसबीन लेकर मंडी पहुंचे। फसल की गुणवत्ता बेहतर होने के कारण व्यापारियों में इसे खरीदने की होड़ मची रही, जिससे दामों में भारी उछाल देखने को मिला।
फ्रांसबीन के साथ-साथ लहसुन के बाजार में भी जबरदस्त तेजी बनी हुई है। मंडी में लहसुन की मांग काफी अधिक है। दसके चलते इसके दाम लगातार बढ़ रहे हैं। वर्तमान में लहसुन के दाम उसकी ग्रेडिंग के अनुसार तय किए जा रहे हैं। अच्छी गुणवत्ता वाला लहसुन 150 रुपये प्रति किलो तक बिक रहा है।
डांगरी पंचायत के पाट्टी गांव के किसान विजय शर्मा, पिंकी, गणेश दत्त, जौणाजी पंचायत के बजनाल गांव के किसान जगदीश चौहान तथा अश्वनी खड्ड के किसान जितेंद्र का कहना है कि यदि आने वाले दिनों में भी दाम इसी तरह स्थिर बने रहते हैं, तो इससे उनकी आर्थिकी को काफी मजबूती मिलेगी।
मंडी में स्थानीय सब्जियों की बढ़ती मांग को देखते हुए व्यापारियों का अनुमान है कि आने वाले सप्ताहों में सब्जियों की आवक और बढ़ सकती है।
Trending Videos