सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Sanawar and Dagshai registered impressive wins to enter the next round

Solan News: सनावर और डगशाई ने शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में किया प्रवेश

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सेंट मैरी स्कूल कसौली में ऑल इंडिया बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ
Trending Videos

देश के विभिन्न राज्यों के 16 विद्यालयों के करीब 192 खिलाड़ी ले रहे भाग
संवाद न्यूज एजेंसी
धर्मपुर(सोलन)। सेंट मैरी कॉन्वेंट स्कूल कसौली में तीन दिवसीय आल इंडिया बास्केटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. राजीव सैजल ने दीप प्रज्वलित कर किया। समारोह में स्कूल शिक्षा विभाग के निदेशक आशीष कोहली, कसौली कैंट के मनोनीत सदस्य राजकुमार सिंगला और स्कूल प्रधानाचार्य सिस्टर टैसविन विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के 16 प्रतिष्ठित विद्यालयों के लगभग 192 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन कई कड़े और रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। इसमें छात्र वर्ग में द लॉरेंस स्कूल सनावर ने मेजबान सेंट मैरी स्कूल को एक बेहद करीबी मुकाबले में 52-49 से हराया। एपीएस डगशाई ने सेक्रेड हार्ट स्कूल जगाधरी को 48-23 से शिकस्त दी। सेंट ल्यूक्स ने चिन्मय विद्यालय को 65-55 से मात दी। एमआरएडीएवी सोलन ने मेजबान सेंट मैरी स्कूल को 57-50 से हराया। छात्रा वर्ग में एपीएस डगशाई ने जीएनएमपीएस को 26-6 से हराया। सेंट मैरी स्कूल, कसौली ने द लॉरेंस स्कूल सनावर को 31-15 से मात देकर अगले दौर में प्रवेश किया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्या, अभिभावक-शिक्षक संघ के सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed