Solan News: सुहानी भारद्वाज ने स्कूल में किया टॉप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोलन। सीबीएसई बोर्ड की ओर से घोषित 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में गीता आदर्श विद्यालय का दबदबा रहा। सत्र 2025-26 में विद्यालय का कुल परिणाम 94 प्रतिशत रहा। विज्ञान संकाय की सुहानी भारद्वाज 93.80 प्रतिशत अंक लेकर स्कूल टॉपर बनीं। सक्षम पुंडीर 91 प्रतिशत से दूसरे और माही वर्मा व शुहुल शाह 90.60 प्रतिशत संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर रहे। वाणिज्य संकाय में शुहुल व माही, जबकि कला संकाय में अनन्या शर्मा 87.60 ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गीता आश्रम समिति के प्रधान एलके बंसल व प्रबंधन ने इस उपलब्धि पर प्रधानाचार्या और शिक्षकों को बधाई देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। संवाद
पाइनग्रोव स्कूल का रहा शानदार रहा प्रदर्शन
सोलन। सीबीएसई बोर्ड की ओर से घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में पाइनग्रोव स्कूल ने शानदार सफलता प्राप्त की है। वाणिज्य संकाय के स्वर्णिम गुप्ता 98.8 प्रतिशत अंकों के साथ ओवरऑल स्कूल टॉपर बने। कला संकाय में आर्यन और दिव्यांका 97.6 प्रतिशत और विज्ञान में अरुण शर्मा 96 प्रतिशत शीर्ष पर रहे। स्कूल का बेस्ट ऑफ फोर औसत 92.7 प्रतिशत रहा। विशेष उपलब्धि के रूप में 30 विद्यार्थियों ने विभिन्न विषयों में 100/100 अंक हासिल किए। कुल 94 में से 57 विद्यार्थियों 60.4 प्रतिशत और 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित कर स्कूल का मान बढ़ाया। स्कूल प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी है। संवाद
विद्यार्थियों ने चमकाया डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन दाड़लाघाट का नाम
दाड़लाघाट(सोलन)। डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन ने सीबीएसई की 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। विज्ञान संकाय में आयुष्मान अंगिरास ने 94.2 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम स्थान पाया। वाणिज्य संकाय में दिवांशी ने 90.6 प्रतिशत व मानविकी संकाय में प्रथम ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय के कुल 16 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर और एलएमसी अध्यक्ष संदीप सीरह ने इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन को देते हुए सभी मेधावियों को बधाई दी। संवाद
बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने लहराया परचम
सोलन। बीएल सेंट्रल पब्लिक स्कूल शामती ने सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम में शानदार प्रदर्शन किया है। कला संकाय में कृतिका 93.4 प्रतिशत ने प्रथम, सृष्टि चौहान 89.8 प्रतिशत ने द्वितीय और तमन्ना व तूरवी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पाया। विशेष रूप से सृष्टि ने अंग्रेजी में 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान संकाय में दक्ष मौदगिल 90.6 प्रतिशत से प्रथम रहे। स्कूल के विद्यार्थियों ने कुल 87 डिस्टिंक्शन हासिल कीं। चेयरपर्सन अशोक शर्मा और प्रधानाचार्या मीरा भाटिया ने मेधावियों को बधाई देते हुए इस सफलता को शिक्षकों और अभिभावकों के संयुक्त प्रयासों का परिणाम बताया। संवाद

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।

स्वर्णिम गुप्ता, पाइनग्रोव स्कूल सोलन।