सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Fugitive accused of hashish smuggling arrested from Solan

Solan News: चरस तस्करी का फरार आरोपी सोलन से दबोचा

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
तकनीकी निगरानी और लोकेशन ट्रैकिंग से मिली सफलता
Trending Videos

दाड़लाघाट में पकड़ी थी चरस सौर अफीम, अदालत ने पांच दिन के रिमांड पर भेजा


पहले से कई मामलों में संलिप्त रहा आरोपी
संवाद न्यूज एजेंसी
दाड़लाघाट(सोलन)। चरस और अफीम तस्करी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस थाना दाड़लाघाट की टीम ने इस मामले में फरार चल रहे मुख्य सप्लायर मनोज कुमार को सोलन शहर से गिरफ्तार कर लिया है। इससे पहले इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था।
पुलिस जांच के दौरान सामने आया कि मनोज कुमार मादक पदार्थों की तस्करी में सक्रिय और बड़ा सप्लायर है, जो लंबे समय से इस अवैध कारोबार में संलिप्त था। जानकारी के अनुसार 10 मार्च को पुलिस कार्रवाई के दौरान वह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गया था। जांच में यह भी खुलासा हुआ कि वह ट्रक को अपनी कार से पायलट कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले की गहन जांच के लिए पुलिस ने मोबाइल लोकेशन, सीडीआर और अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया। इसमें दोनों आरोपियों की लोकेशन शिमला, निरमंड, रामपुर और आनी क्षेत्रों में पाई गई। इससे संकेत मिला कि मादक पदार्थ इन्हीं इलाकों से लाकर सप्लाई किए जा रहे थे। लगातार दबिश और तकनीकी निगरानी के बाद पुलिस ने 23 मार्च को आरोपी मनोज कुमार (40) को सोलन से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना आनी (कुल्लू) में मामला दर्ज है, जबकि चोरी और मारपीट के तीन अन्य मामले दाड़लाघाट और बिलासपुर में दर्ज हैं।
डीएसपी दाड़लाघाट नवीन झाल्टा ने बताया कि आरोपी को 24 मार्च को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे पांच दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। गौरतलब है कि 10 मार्च को एसआईयू टीम ने कराड़ाघाट के पास नाकाबंदी के दौरान एक आल्टो कार और ट्रक से 935 ग्राम अफीम और 1.980 किलोग्राम चरस बरामद की थी। उस समय ट्रक चालक को मौके पर गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया था। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed