सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Health center building to be built in Bashil Panchayat, Health Minister laid the foundation stone

Solan News: बशील पंचायत में बनेगा स्वास्थ्य केंद्र भवन, स्वास्थ्य मंत्री ने रखी नींव

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Health center building to be built in Bashil Panchayat, Health Minister laid the foundation stone
ममलीग में स्वास्थ्य केन्द्र भवन की आधारशिला रखते मंत्री। स्रोत डीपीआरओ
विज्ञापन
50 लाख रुपये की राशि जारी, क्षेत्र के लोगों को मिलेगी सुविधा
Trending Videos

डॉ. शांडिल बशील पंचायत में सुनी लोगों की समस्याएं
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। डॉ. शांडिल वीरवार को सोलन विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत ममलीग के बशील ग्राम में आयोजित एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने इस अवसर पर बशील में स्वास्थ्य केंद्र भवन का शिलान्यास किया। इस कार्य को शुरू करवाने के लिए लोक निर्माण विभाग के पास 50 लाख रुपये की राशि जमा करवा दी गई है और भविष्य में प्राक्कलन अनुसार उचित राशि उपलब्ध करवा दी जाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने इससे पूर्व बशील स्थित माता के मंदिर में पूजा अर्चना की और प्रदेश के लोगों के बेहतर स्वास्थ्य व सुख एवं समृद्धि की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर सभी को चैत्र नवरात्र की अष्टमी और रामनवमी की शुभकामनाएं भी दी। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वास्थ्य क्षेत्र में कार्यरत विभिन्न श्रेणियों के कर्मचारियों के लिए एक ऐतिहासिक वेतन वृद्धि की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि यह घोषणा राज्य की प्रगति और स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम सिद्ध होगा। यह घोषणा हिमाचल प्रदेश वर्ष 2026-27 के बजट प्रस्ताव में है।उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य अधिकारी (आयुष) का वेतन 60,780 रुपये, स्वास्थ्य अधिकारी डेंटल का वेतन 61,200 रुपये, फार्मासिस्ट वेतन 46,500 रुपये, एएनएम का वेतन 38,500 रुपये, आशा कोऑर्डिनेटर का वेतन 45,750 रुपये, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर का वेतन 62,650 रुपये, डेंटल हाइजीनिस्ट का वेतन 42,650 रुपये, अकाउंटेंट का वेतन 59,750 रुपये किया गया है। वहीं आशा वर्कर के वेतन में 1000 रुपये प्रतिमाह बढ़ाया गया है। डॉ. शांडिल ने कहा कि प्रदेश में नशे के खिलाफ निर्णायक जंग में अब प्रत्येक नागरिक की भूमिका अहम हो गई है। प्रदेश को नशामुक्त बनाने में सभी को अहम भूमिका निभानी होगी तभी हम एक स्वस्थ समाज की परिकल्पना कर सकते हैं। मंत्री ने इस अवसर पर लोगों की समस्याएं भी सुनी और संबंधित अधिकारियों को इनके शीघ्र निपटारे के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत ममलीग के पूर्व प्रधान हरिचंद ठाकुर ने मुख्यातिथि का स्वागत किया और उन्हें क्षेत्र की समस्याओं से अवगत करवाया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संजीव ठाकुर, हिमाचल प्रदेश राज्य स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. गोपाल बेरी, उपमंडलाधिकारी कंडाघाट गोपाल चंद शर्मा, जिला स्वास्थ्य अधिकारी सोलन डॉ. अमित रंजन तलवार, खंड स्वास्थ्य अधिकारी सायरी डॉ. अजय सिंह, लोनिवि कंडाघाट के सहायक अभियंता शुभम अग्रवाल, डॉ. रुपाली एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed