सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Now, practicals of vocational subjects for school children will be held in Nauni University.

Solan News: अब नौणी विवि में होगा स्कूली बच्चों के वोकेशनल विषय का प्रैक्टिकल

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
Now, practicals of vocational subjects for school children will be held in Nauni University.
नौणी विवि में तैयार  इंक्यूबेशन सेंटर में रखे आधुनिक उपकरण। स्रोत विवि प्रशासन
विज्ञापन
विवि में तैयार हुआ इंक्यूबेशन सेंटर समग्र शिक्षा के तहत किया तैयार
Trending Videos

आधुनिक खेती का दिया जाएगा प्रशिक्षण, औजारों की देंगे जानकारी
एक वर्ष में 5 हजार बच्चों वोकेशनल विषय पर दिया जाएगा प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। प्रदेश भर के स्कूलों में वोकेशनल में कृषि-बागवानी पढ़ रहे विद्यार्थियों को प्रैक्टिकल (प्रयोगात्मक) जानकारी नौणी विवि में दी जाएगी। इसके लिए नौणी विवि और समग्र शिक्षा के बीच एमओयू भी हुआ है। इसके लिए नौणी विवि में एक इंक्यूबेशन सेंटर का भी करीब तीन करोड़ से निर्माण किया गया है। इसमें एक वर्ष में प्रदेश भर के 5,000 हजार विद्यार्थियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इंक्यूबेशन सेंटर आधुनिक एआई की तर्ज पर तैयार किया गया है। इसमें मेटा क्वेस्ट थ्रीएस, आधुनिक कृषि उपकरण, ड्रोन, लैब, ग्रीन हाउस समेत अन्य उपकरणों को भी स्थापित किया गया है। इस इंक्यूबेशन सेंटर का प्राथमिक उद्देश्य छात्रों को कृषि और संबद्ध क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए आवश्यक ज्ञान, व्यावहारिक कौशल और पेशेवर दृष्टिकोण से लैस करना है। नवाचार, अनुभावात्मक शिक्षा और कौशल विकास को बढ़ावा देकर, केंद्र का लक्ष्य छात्रों को इस क्षेत्र में उभरती चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार करना है। नौणी विवि के विस्तार शिक्षा निदेशक डाॅ. इंद्र देव ने बताया कि यह परियोजना राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के उद्देश्यों के अनुरूप है, जो शैक्षिक गुणवत्ता और व्यावसायिक दक्षता को बढ़ाने में सहायक होगी। इसका उद्देश्य कृषि में व्यावसायिक शिक्षा प्राप्त कर रहे स्कूली छात्रों को व्यावहारिक कृषि प्रशिक्षण प्रदान करना और उद्यमशीलता कौशल को बढ़ावा देना है। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से 5,000 से अधिक छात्र इस परियोजना से लाभान्वित होंगे। इसमें विद्यार्थियों को इस सेंटर के साथ विवि परिसर के फील्ड का भी भ्रमण विद्यार्थी करेंगे। जहां पर ड्रोन उड़ाना इससे क्या-क्या कार्य ले सकते हैं सहित अन्य आधुनिक उपकरणों के बारे में भी जानेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed