सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   On Ram Navami, stories of Lord Shri Ram were narrated in Mittiya.

Solan News: मित्तियां में रामनवमी पर भगवान श्रीराम के प्रसंग सुनाए

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
On Ram Navami, stories of Lord Shri Ram were narrated in Mittiya.
मित्तियां में  भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते लोगस्रोत: संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

नालागढ़ (सोलन)। श्रीमद्भागवत पुराण कथा ज्ञान यज्ञ के अंतिम दिन दुर्गा माता मंदिर मित्तियां में व्यासपीठ स्वामी हरि चेतनानंद ने रामनवमी के अवसर पर भगवान श्रीराम से जुड़े प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण लीला पुरुषोत्तम हैं, वहीं श्रीराम मर्यादा पुरुषोत्तम हैं। स्वामी हरि चेतनानंद ने कथा में बताया कि जब असुरों का अत्याचार बढ़ गया तो भगवान श्रीराम ने राजा दशरथ के घर अवतार लिया। राजा दशरथ के पुत्रेष्टि यज्ञ के प्रसाद स्वरूप, चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि (रामनवमी) को कर्क लग्न और पुनर्वसु नक्षत्र में कौशल्या के गर्भ से श्रीराम का जन्म हुआ। इस अवसर पर भगवान श्रीराम परिवार की सुंदर झांकी भी निकाली गई। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed