सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Information about balanced diet was shared with women.

Solan News: महिलाओं को संतुलित आहार की बांटी जानकारी

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Information about balanced diet was shared with women.
नालागढ़ के बसोट गांव में  आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में भाग लेते हुए ग्रमीण व आईआरटी संस्था के प
विज्ञापन
आईआरजी संस्था ने बसोट गांव में लगाया जागरूकता शिविर
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
नालागढ़ (सोलन)। आईआरजी संस्था ने प्रत्यूषा प्रोजेक्ट के तहत बसोट गांव में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय को पुराने अनाज (मिलेट्स), पोषण और महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना था। टीम ने दैनिक जीवन से जुड़े सरल उदाहरणों के माध्यम से रागी, ज्वार, बाजरा और कंगनी जैसे पारंपरिक और पोषक अनाजों के महत्व को समझाया और इनके नियमित उपयोग के लाभों पर विशेष जोर दिया। इससे लोगों में इन अनाजों को अपने आहार में शामिल करने की रुचि बढ़ी। नुक्कड़ नाटक के जरिये महिलाओं को संतुलित आहार, सही पोषण और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्थानीय समुदाय की महिलाओं, पुरुषों, किशोरियों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस गतिविधि को सफल बनाने में आईआरजी टीम के सदस्य पिंकी वर्मा, सुषमा शर्मा, पूनम शर्मा, सविता और अनामिका की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम के दौरान कुपोषण की रोकथाम, महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य संरक्षण तथा पारंपरिक अनाजों के पुनः उपयोग को बढ़ावा देने पर विशेष जोर दिया गया। कार्यक्रम में आशा वर्कर शकुंतला देवी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता कमलजीत कौर और वार्ड पंच हेमराज भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed