सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Himachal: Friend Shoots Friend During an Argument; Critically Injured

Himachal: आपसी कहासुनी में दोस्त ने दोस्त पर ही दाग दी गोली, गंभीर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, बरोटीवाला(सोलन)। Published by: Krishan Singh Updated Tue, 17 Mar 2026 07:09 PM IST
विज्ञापन
सार

 सोलन जिले के नालागढ़ के वार्ड दो में दिनदहाड़े एक युवक ने अपने ही दोस्त पर गोली दाग दी। 

Himachal: Friend Shoots Friend During an Argument; Critically Injured
अपराध(सांकेतिक)। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले के नालागढ़ के वार्ड दो में दिनदहाड़े एक युवक ने अपने ही दोस्त पर गोली दाग दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसे एक घंटे में गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी की पहचान दिशांत उर्फ दिशु के तौर पर हुई है। उससे देसी कट्टा बरामद कर लिया गया है। वहीं सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान परिजनों ने इस गोलीकांड के मामले को आपसी रंजिश बताया है।

Trending Videos

घायल युवक को नालागढ़ अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस के अनुसार नालागढ़ शहर के वार्ड दो में मंगलवार दोपहर दिनदहाड़े गोलीकांड से सनसनी फैल गई। घायल युवक की पहचान आमिर खान पुत्र रोशन निवासी वार्ड दो नालागढ़ के रूप में हुई है। घटना दोपहर करीब 12:00 बजे के आसपास हुई, जब एक युवक ने अचानक आमिर पर गोली चला दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली आमिर के दाहिने हाथ में लगी, जबकि उसके कुछ छर्रे पेट में भी जा घुसे, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। घटना के बाद परिजन घायल को तुरंत नालागढ़ अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया।घायल युवक की माता ने बताया कि आपसी रंजिश के चलते उनके बेटे पर हमला किया गया है। उधर, एएसपी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है, उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed