{"_id":"69a72db0172390924c015256","slug":"holi-celebrations-in-schools-children-celebrate-with-flowers-and-gulal-solan-news-c-176-1-sln1013-164429-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: स्कूलों में होली की धूम, गुलाल और फूलों से बच्चों ने मनाया त्योहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: स्कूलों में होली की धूम, गुलाल और फूलों से बच्चों ने मनाया त्योहार
विज्ञापन
एथेना पब्लिक स्कूल के बच्चे फूलों की होली खेलते हुए। स्रोत: स्कूल प्रबंधन
विज्ञापन
जिला मुख्यालय सोलन के मालरोड पर परीक्षा के खत्म होने के बाद रंग लगाते दिखे बच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। जिलेभर में होली पर्व से पहले स्कूलों में जमकर गुलाल उड़ा। बोर्ड परीक्षाओं के बाद बच्चों ने एक-दूसरे को रंग लगाकर पर्व को खुशियों और उत्साह के साथ मनाया। जिला मुख्यालय के स्कूलों में भी होली का माहौल देखने को मिला। कई स्कूलों में फूलों की होली खेली गई, तो कुछ जगहों पर बच्चों को रंगों के माध्यम से पर्व के महत्व और संदेश समझाए गए। मालरोड स्थित राजकीय वरिष्ठ कन्या माध्यमिक स्कूल में बच्चे परीक्षा के बाद एक-दूसरे पर गुलाल लगाते दिखाई दिए। इसी प्रकार एथेना पब्लिक स्कूल में भी फूलों की होली खेली गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के साथ स्कूल के अध्यापक और प्रधानाचार्य पद्मा झा ने भी बच्चों पर फूल बरसाए। स्कूल प्रशासन ने इस प्रकार की होली के माध्यम से केमिकल वाले रंगों की जगह प्राकृतिक और सुरक्षित रंगों का प्रयोग करने का संदेश दिया।
होली के महत्व पर दी जानकारी
दाड़लाघाट (सोलन) । डीएवी अंबुजा विद्या निकेतन में कार्यक्रम की शुरुआत विशेष प्रार्थना सभा से हुई। विद्यार्थियों को होली के महत्व के बारे में बताया गया और बुराई पर अच्छाई की विजय, प्रेम, एकता और सौहार्द का संदेश दिया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य नसीब ठाकुर ने विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को होली की शुभकामनाएं दीं। संवाद
साई इंटरनेशनल स्कूल में मनाया रंगों का त्योहार
सोलन । साई इंटरनेशनल स्कूल में भी होली का पर्व बड़े हर्ष और उल्लास के साथ मनाया गया। बच्चों और अध्यापिकाओं ने एक-दूसरे को रंग लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर बच्चों ने लघु नाटिका और मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया, जिसमें बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाया गया। चेयरमैन रामिंदर बावा और प्रधानाचार्य मीरा गुप्ता ने सभी बच्चों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। संवाद
Trending Videos