{"_id":"69a72d1c2a90eed719058db4","slug":"kajal-and-hrithik-first-in-100-meter-race-rajni-and-sudhan-first-in-shot-put-solan-news-c-176-1-sln1003-164420-2026-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Solan News: 100 मीटर दौड़ में काजल व ऋतिक, शॉट पुट में रजनी और सुधन प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan News: 100 मीटर दौड़ में काजल व ऋतिक, शॉट पुट में रजनी और सुधन प्रथम
शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 04 Mar 2026 12:19 AM IST
विज्ञापन
कंडाघाट कॉलेज में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के दौरान दौड़ लगाते बच्चे। संवाद
Link Copied
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos
कंडाघाट (सोलन)। कंडाघाट कॉलेज में मंगलवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें प्रधानाचार्य डॉ. मदन लाल मनकोटिया मुख्यातिथि और डॉ. बलदेव सिंह ठाकुर विशिष्ट अथिति बतौर उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के लड़कियों की 100 मीटर दौड़ में काजल, तनीषा और पायल ठाकुर ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी दूरी की दौड़ के लड़कों में ऋतिक, अभिनव और सुधन ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की 200 मीटर की दौड़ में क्रमश: काजल, पायल और भारती ने पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कों की 200 मीटर की दौड़ में सुधन, ऋतिक व शुभम क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इसी तरह रिले रेस 400 मीटर में लड़कियों में काजल की टीम ने पहला, तान्या की टीम ने दूसरा व रजनी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी दूरी की रेस के लड़कों में सुमित की टीम ने पहला, ऋतिक की टीम ने दूसरे व हर्ष की टीम तीसरे स्थान पर रही। शॉट पुट में लड़कियों में रजनी, पायल और भारती ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। शॉट पुट में लड़कों में सुधन, सरवन और प्रिंस ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। जेवलिन थ्रो लड़कियों में साक्षी प्रथम, किरण द्वितीय व रजनी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जैवलिन थ्रो लड़कों में पीयूष, भूपेंद्र व सुमित क्रमश: पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। डिस्कस थ्रो में लड़कियों में रजनी पहले, पायल ठाकुर दूसरे व मोनिका तीसरे स्थान पर रहीं। लड़कों की डिस्कस थ्रो में सुधन पहले, अरुण दूसरे और प्रिंस तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों की लंबीकूद में काजल ने पहला, श्रुति ने दूसरा और तनिषा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। जबकि लड़कों में अभिनव, सुधन और ऋतिक ने क्रमश: पहला, दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की रस्साकशी में मोनिका की टीम ने किरण की टीम को हरा कर जीत हासिल की। लड़कों की रस्साकशी में हर्ष की टीम ने सुधन की टीम को हराकर जीत हासिल की। इस मौके पर मुख्यातिथि और विशिष्ट अतिथि ने विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।