सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   In case of any ear infection or problem, consult a doctor immediately.

Solan News: कान में किसी भी तरह का संक्रमण और समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करें

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:43 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संस्कृत महाविद्यालय सोलन में विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य पर बोले सीएमओ अजय पाठक
Trending Videos

कहा-एक दिन में हेड फोन का उपयोग 60 मिनट से ज्यादा न
संवाद न्यूज एजेंसी
सोलन। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन की ओर से संस्कृत महाविद्यालय सोलन में विश्व श्रवण दिवस के उपलक्ष्य में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य चिकित्सा अधिकारी सोलन डॉ. अजय पाठक ने की। डॉ. पाठक ने अपने संबोधन में बताया कि विश्व श्रवण दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगों को सुनने से जुड़ी समस्याओं के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि सुनना किसी भी व्यक्ति के लिए महत्वपूर्ण है और श्रवण शक्ति मानव के समग्र विकास में अत्यंत सहायक है। श्रवण संबंधी समस्याओं की जानकारी और समय पर सावधानी बरतना व्यक्ति को श्रवण दिव्यांगता से बचाने में अहम भूमिका निभाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कहा कि कान में किसी भी तरह के संक्रमण या समस्या होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करना चाहिए। साथ ही बच्चों की सुनने की क्षमता की समय-समय पर जांच करवाना सुनिश्चित किया जाना चाहिए। उन्होंने लंबे समय तक हेडफोन और मोबाइल फोन के उपयोग से बचने, ध्वनि स्तर 60 प्रतिशत तक ही सीमित रखने और हेडफोन का उपयोग प्रतिदिन 60 मिनट से अधिक न करने की सलाह दी। डॉ. पाठक ने बुजुर्गों के लिए हियरिंग ऐड (सुनने की कृत्रिम मशीन) के उपयोग की सलाह दी। उन्होंने बताया कि श्रवण संबंधी समस्याओं का उपचार प्रारंभिक उपचार, हियरिंग ऐड, स्पीच थेरेपी और ऑपरेशन के माध्यम से किया जा सकता है। समय पर उपचार अपनाने से श्रवण क्षमता खोने के नुकसान को 50 प्रतिशत तक कम किया जा सकता है। इस अवसर पर डॉ. पाठक ने उपस्थित शिक्षकों और छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में भी जागरूक किया और कहा कि शराब और अन्य नशीली वस्तुएं सुनने और स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर डाल सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed