सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Solan News ›   Third accused in the firing incident sent on four-day police remand

Solan News: गोलीकांड का तीसरा आरोपी भेजा चार दिन की पुलिस रिमांड पर

Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
मखनूमाजरा में आरोपियों ने युवक पर चलाई थीं गोलियां
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बद्दी (सोलन)। बद्दी के मखनूमाजरा क्षेत्र में हुए गोलीकांड के संबंध में पुलिस ने तीसरे आरोपी भी गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को शुक्रवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा दिया गया। पुलिस ने इस मामले में पहले दो आरोपी ललित कुमार और डेविड ठाकुर को पहले ही गिरफ्तार किया गया था, जिन्हें न्यायालय ने 17 मार्च तक न्यायिक हिरासत भेजा है। जांच के दौरान एक अन्य व्यक्ति की ओर से उक्त गोलीकांड की जिम्मेदारी लेने संबंधी जानकारी सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आई थी। इस आधार पर पुलिस ने संबंधित व्यक्ति की पहचान कालका के माजरा महेताव गांव के सतीश चंदेल के रूप में की। गिरफ्तार आरोपी सतीश चंदेल को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहां से उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया। उधर, बद्दी पुलिस ने एक दुकान से लूट के मामले में गिरफ्तार दोनों आरोपियों अर्जुन कुमार व तोसिफ को चार दिन के पुलिस रिमांड के बाद न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत भेज दिया गया। मामले की पुष्टि एएसपी अशोक वर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed